4GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ HMD Aura² स्मार्टफोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, 10 हजार से भी कम है प्राइस!

Join Us icon

Nokia Mobile बनाने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपना नया स्मार्टफोन HMD Aura squared टेक मार्केट में पेश किया है। यह मोबाइल आस्ट्रेलिया में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजार में उपलब्ध होगा। एचएमडी ऑरा स्क्वायर्ड को HMD Aura² भी कहा जा रहा है। यह एक सस्ता मोबाइल फोन है जो लो बजट स्पेसिफिकेशन्स लेकर आया है। इस नए HMD Smartphone की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

HMD Aura² स्पेसिफिकेशन्स

  • Unisoc 9863A CPU
  • Android 14 Go OS
  • 4GB Virtual RAM
  • 4GB RAM + 256GB storage
  • 5MP Front camera
  • 13MP Rear camera
  • 10W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

एचएमडी ऑरा स्क्वायर्ड 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 576 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.52-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 460निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

HMD Aura² को एंड्रॉयड 14 गो पर लॉन्च किया गया है। Android Go होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज घेरती है। ये ऐप्स इंटरनेट व बैटरी की खपत भी कम करती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस एचएमडी मोबाइल में यूनिसोक स्प्रेडट्रम 9863ए चिपसेट दिया गया है।

मेमोरी

नया एचएमडी ऑरा² ग्लोबल मार्केट में 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन 256जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। HMD Aura² के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी पोर्ट्रेट लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस एचएमडी फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए यह लो बजट HMD Aura squared स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन सिंगल व नॉर्मल यूज़ में 51 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं इसकी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

अन्य फीचर्स

HMD Aura² दो साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फोन अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन आईपी52 सर्टिफाइड है तथा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और Bluetooth 5.2 भी मिलता है।

HMD Aura² प्राइस

एचएमडी ऑरा² को आस्ट्रेलिया में 4जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत AUD 169 है जो भारतीय करंसी अनुसार 9,200 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इसे Shadow Black और Electric Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। यह एचएमडी स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में आएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here