Honor 400 सीरीज के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इस साइज में आ सकते हैं फोंस

Join Us icon

ऑनर आने वाले कुछ महीनो में अपनी ऑनर 400 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। उम्मीद की जा रही है की श्रृंखला के तहत Honor 400 और Honor 400 Pro जैसे मॉडल सबसे पहले दस्तक दे सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन इन फोंस को लेकर पहले भी लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार स्क्रीन साइज थोड़ा छोटा हो सकता है। आइए, आगे मोबाइल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor 400 सीरीज डिटेल्स (लीक)

  • लीक के अनुसार सीरीज के बेस मॉडल Honor 400 में 6.5-इंच का “1.5K” फ्लैट डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है।
  • दूसरे मॉडल यानी कि प्रो वैरियंट में 6.78-इंच की “1.5K” डिस्प्ले वाला हो सकता है। जिसमें क्वाड-कर्व्ड डिजाइन और चारों तरफ समान बेजल्स मिल सकते हैं।
  • जानकारी के सोर्स के मुताबिक Honor छोटे डिस्प्ले ऑप्शन भी एक्सप्लोर कर रहा है, जो 6.3-इंच तक जा सकता है। यह साइज इन दिनों चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए नया “मिनी” ट्रेंड बनता दिख रहा है।

Honor 400 series display specifications leak

  • लीक के अनुसार कहा गया है कि ऑनर 400 सीरीज के मॉडल्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी प्रदान की जा सकती है यानी कि ग्राहकों को तगड़ा बैकअप मिलने की संभावना है।
  • फोन में दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए ब्रांड द्वारा Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है हालांकि यह बेस मॉडल में मिलेगा या प्रो मॉडल में इस बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है।
  • Honor 400 के लिए Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि Honor 300 में इसका पिछला वर्जन इस्तेमाल किया गया था।
  • सीरीज के Pro मॉडल में अब तक Qualcomm के पुराने 8 सीरीज SoC का उपयोग किया जाता रहा है। पूर्व लीक में Honor 400 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की बात भी सामने आ चुकी है।

पूर्व में आई जानकारी के अनुसार Honor 400 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। जिसमें Honor 400, Honor 400 Pro और Honor 400 Ultra आ सकते हैं। Honor 400 सीरीज में मेटल फ्रेम और बेहतर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। अगर लॉन्च टाइमलाइन की बात है, तो Honor 400 सीरीज को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब तक Honor 300 सीरीज ग्लोबली पेश नहीं हुई है। भारत में पेश होने को लेकर लगता है कि जिस तरह Honor 200 और 200 Pro यहां आए थे आगामी सीरीज के मॉडल्स भी एंट्री ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here