
ओपो ने पिछले साल दिसंबर में अपनी होम मार्केट चीन में OPPO A5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं अब यह 5जी मोबाइल ग्लोबल बाजार में उतार दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में आया ओपो ए5 प्रो चाइनीज मॉडल से अलग है। इसमें 8GB RAM के साथ Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,800mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। इस नए ओपो 5जी फोन की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A5 Pro ग्लोबल मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ HD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 5,800mAh Battery
- 45W Flash Charge

स्क्रीन : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन फोन 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।
परफॉर्मेंस : ये वाला OPPO A5 Pro एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। चीनी मॉडल में Dimensity 7300 दिया गया था।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ओप्पो 5जी मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO A5 Pro 5G फोन को तगड़ी 5,800एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। बताते चलें कि फोन का चीनी मॉडल 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग के लिए ग्लोबल मॉडल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स में वचुर्अल रैम सपोर्ट भी मिलेगा तथा इनमें 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा।
अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OPPO A5 Pro ग्लोबल मॉडल का प्राइस
- 6GB RAM + 128GB Storage – NTD 7,990 (तकरीबन ₹21,199)
- 8GB RAM + 256GB Storage – NTD 9,490 (तकरीबन ₹25,199)
ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो के 6जीबी रैम वेरिएंट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 21 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है तथा इसके 8जीबी रैम वेरिएंट का रेट 25 हजार रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस ओपो 5जी फोन को Flower Pink और Mocha Brown कलर में बेचा जाएगा। OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।












