2 मार्च को MWC 2025 में HMD लॉन्च करेगा नए डिवाइस, देखें टीजर

Join Us icon

HMD इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) इवेंट में नए डिवाइस लाने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि 2 मार्च को आयोजन के दौरान नए स्मार्टफोन और अन्य अननेसेसरी पेश की जाएगी। हालांकि टीजर में मोबाइल और अन्य डिवाइस के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन लग रहा है कि ब्रांड द्वारा ग्लोबल बाजार में नई पेशकश देखने मिल सकती है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट टीजर की जानकारी और अन्य बातें विस्तार से बताते हैं।

HMD के नए डिवाइस का टीजर

  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर टीजर में बार्सिलोना लोगो के साथ HMD Fusion जैसा डिवाइस दिखाया गया है। यह संभवत: एक आगामी मोबाइल हो सकता है।
  • HMD डिवाइस के कई लीक करने वाले टिप्स्टर, smashx_60 के अनुसार, HMD अपने MWC इवेंट में Fusion स्मार्टफोन को फिर से नए स्मार्ट आउफिट्स के साथ पेश कर सकता है।

  • दूसरे टीजर में एक एक्सेसरी नजर आ रही है। इसे लेकर कंपनी का कहना है, “(Power like never before) पहले कभी न देखी गई ताकत”। यह डिवाइस पॉवरबैंक होने की संभावना है।
  • HMD द्वारा MWC इवेंट में HMD Amped Buds भी पेश किए जा सकते हैं। जो इन-ईयर ईयरबड्स हैं इनमें प्रेस-टू-रिलीज मैकेनिज्म और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा हो सकती है।
  • इसके अलावा यह Skyline डिवाइसेज के साथ मैग्नेटिक लॉकिंग मैकेनिज्म का संकेत देता है और इसका डिजाइन Skyline फोन के रंगों जैसा लगता है।
  • टिप्स्टर के अनुसार HMD अपने ब्रांडेड फोंस लॉन्च करने के बावजूद Nokia 3510 4G फीचर फोन को भी पेश कर सकता है।
  • HMD के इवेंट में Barcelona FC, Mattel, LEGO और अन्य ब्रांड्स के साथ नई साझेदारियों की घोषणा करने की भी संभावना है।

बताते चलें कि कंपनी ने HMD Fusion स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। आप इसके सभी स्पेसिफिकेशंस नीचे देख सकते हैं।

HMD Fusion के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: एचएमडी फ्यूजन स्मार्टफोन 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले वाला है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और 600निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: HMD Fusion में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्टोरेज और रैम: एचएमडी फ्यूजन 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 108MP मेन कैमरा सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए HMD Fusion स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। यहीं नहीं इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • ओएस: यह एंड्रॉयड 14 पर के साथ आया था। जबकि इसके साथ 2 साल के ओएस और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।



Best Competitors

HMD Crest Max Rs. 11,849
78%
HMD Skyline Rs. 29,990
85%
Lava Blaze Duo Rs. 15,000
78%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here