
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 13,999 रुपये अनुमानित
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 16,999 रुपये अनुमानित
चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 5 के साथ ही रेडमी नोट 5 प्रो को भी भारतीय बाजार में उतारा है। जैसा कि प्रो नाम से ही स्पष्ट है यह फोन नोट 5 की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर है और स्क्रीन भी बड़ी है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कपंनी ने इसे डुअल रियर कैमरे साथ ही शानदार सेल्फी से लैस किया है। भारतीय बाजार में रेडमी नोट 5 प्रो का प्राइस … रुपये से शुरू है और यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा शाओमी इंडिया स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। जल्द ही यह फोन सेल के लिए आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। आगे हमने इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
डिजाइन
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह देखने में काफी स्लिम है। इसके कोने पहले की अपेक्षा ज्यादा कर्व्ड हैं इस वजह से पकड़ने में काफी आरामदायक है। बेज़ल लेस डिसप्ले की वजह से होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं दिया गया है। सभी कंट्रोल की स्क्रीन पर ही मिलेंगे। वहीं पिछले पैनल में डुअल रियर कैमरे के साथ फ्लैश देखने को मिलेगा। पिछले पैनल में ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। फोन की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और आपको लुक पसंद भी आएगा। हां मैटल बैक पैनल की वजह से यह थोड़ा फिसलता जरूर है।
डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इस बजट में फुल एचडी+ रेजल्यूशन बहुत अच्छा कहा जाएगा। फोन का टच रिस्पॉन्स अच्छा है और धूप में भी आप आसानी से देख सकते हैं।
हार्डवेयर
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया गया है। क्वालकॉम का यह नया चिपसेट है और नोट 5 प्रो विश्व का पहला फोन है जिसे इस चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 509 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। हालांकि दोनों मॉडल में आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाइब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
यह फोन मीयूआई 9.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। हालांकि ओरियो लॉन्च हुए काफी समय हो गया है ऐसे में आॅपरेटिंग थोड़ा पुराना कहा जाएगा। हालांकि नए फोन के साथ यूआई में थोड़े नए बदलाव मिलेंगे। एचटीसी सेंस और सैमसंग मैगजीन की तरह इस फोन में भी बाएं से दाएं स्क्रीन स्वाइप करने पर आपको स्क्रीन मिलेगा जहां आप जरूरी के फीचर्स रख सकते हैं। या जिसे क्विक ऐक्सेस कर सकते हैं। वहीं आईकॉन पहले से थोड़े फ्लैट हो गए हैं जिस कारण यह ज्यादा साफ सुथरा दिखाई देता है।
कैमरा
भारत में शाओमी ने मी ए1 के साथ डुअल कैमरे की शुरुआत की थी। वहीं अब कंपन ने रेडमी नोट 5 प्रो को भी डुअल कैमरे से लैस किया है। फोन में 12-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको बोके इफेक्ट जिसे पोर्टेट मोड या ब्लर बैकग्राउंड कहते हैं मिलेगा। इसके अलावा प्रो मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं इसका सेल्फी कैमरा भी शानदार हो गया है। कंपनी ने पहली बार 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश भी उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में आईआर ब्लास्टर है जिससे कि फोन से ही आप टीवी, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गइ है। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग नहीं दिया है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के सारे स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.99-इंच (15.21 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
| प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास |
| स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
| टचस्क्रीन | हां |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 |
| प्रोसेसर | 1.8गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 509 |
| मैमोरी | |
| रैम | 4जीबी/6जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 64जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 12-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 20-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | हां |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1 (नुगट) |
| यूआई | मीयूआई 9.5 |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 4,000 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो हाईब्रीड |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | नहीं |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | हां |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
| एफएम | हां |
| डायमेंशन | 158.5 X 75.5 X 8.1एमएम |
| वज़न | 180ग्राम |
| कलर | गोल्ड, ग्रे, रोज़ गोल्ड |
















