सस्ता Samsung 5G Phone गैलेक्सी एफ16 आया इंडिया, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

सैमसंग ने भारत में अपना नया मोबाइल फोन Galaxy F16 5G अनाउंस कर दिया है। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस सस्ते Samsung 5G Phone की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सेल डिटेल्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F16 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 90Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 128GB storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 25W 5,000mAh battery

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। यह ‘यू’ शेप्ड वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन में 800nits ब्राइटनेस मिलेगी।

प्रोसेसर : Samsung Galaxy F16 5G फोन को मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में लाया गया है। इस 8 कोर सीपीयू में 2GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर तथा 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर शामिल हैं।

ओएस : यह सैमसंग 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी अपने नए मोबाइल को 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ लेकर आई है जो इसे अभी से ही Android 21 के लिए तैयार करती है। वहीं साथ ही इस सैमसंग स्मार्टफोन में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Galaxy F16 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए ​तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 25वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : Samsung Galaxy F16 मोबाइल फोन 11 5G bands से लैस होकर आया है। कनेक्टिविटी के लिए इमें वाई फाई, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस सैमसंग फोन का वजन 191 ग्राम और डायमेंशन 164.4 x 77.9 x 7.9mm है।

Samsung Galaxy F16 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5जी फोन भारत में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस होगा। मोबाइल के सभी वेरिएंट का रेट 13 मार्च की दोपहर 12 बजे अनाउंस होगा जिसे यहां अपडेट कर दिया जाएगा। गैलेक्सी एफ16 5जी मोबाइल को Bling Black, Glam Green और Vibling Blue कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Upadte: बिना ऑफ़र के फोन की कीमत 4GB + 128GB के लिए 12,499 रुपये, 6GB + 128GB के लिए 13,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल के लिए 15,499 रुपये है। यह रिटेल स्टोर, Samsung.com और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy F16 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here