
iQOO Z10 भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है। ब्रांड लगातार इसके प्रमुख फीचर्स को टीज कर रहा है, जिसमें हाल ही में Z10 की फास्ट चार्जिंग और डिस्प्ले डिटेल्स का खुलासा हुआ है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में iQOO Z10 की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी भी सामने आई है। साथ ही इस सीरीज में एक और Z10-सीरीज स्मार्टफोन के भी स्टैंडर्ड मॉडल के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
iQOO Z10 कीमत और नए मॉडल का लीक
- Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z10 दो स्टोरेज 128GB और 256GB ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, इसकी RAM कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है।
- लीक के अनुसार बेस मॉडल की कीमत ₹21,999 से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत, ₹2,000 के बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन ₹19,999 में उपलब्ध होगा।
- अगर पिछले मॉडल की बात करें, तो iQOO Z9 को ₹19,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
- AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में iQOO Z10 ने 7,65,243 अंक स्कोर किए हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है।
- इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO Z10 के साथ ही Vivo के सब-ब्रांड iQOO द्वारा iQOO Z10x को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
- iQOO Z10x, पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए iQOO Z9x का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसे इस साल जनवरी में BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
- हालांकि, अभी तक iQOO ने Z10x की लॉन्चिंग और इसके बारे आधिकारिक तौर पर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है।
iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशंस और अब तक हम जो जानते हैं:
- iQOO द्वारा शेयर किए गए नए टीज़र से पता चला है कि iQOO Z10 में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
- कंपनी का दावा है कि यह फोन की 7,300mAh बैटरी को सिर्फ 33 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।
- आने वाला स्मार्टफोन एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट होगा।
- इसमें 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।
- बड़ी बैटरी के बावजूद, iQOO Z10 की मोटाई सिर्फ 7.89mm होगी।
- यह स्मार्टफोन Stellar Black और Glacier Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।










