6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला iQOO Z10x भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

iQOO ने आज अपनी Z सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन फोन्स को कंपनी ने iQOO Z10 और iQOO Z10x के नाम से उतारपा है। अगर बात करें iQOO Z10 5G में भारत में किसी भी स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी (7300mAh की बड़ी बैटरी) के साथ आया, जबकि iQOO Z10x इस सेगमेंट में सबसे फास्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम। आपको आगे iQOO Z10x के डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ। यहां क्लिक कर पढ़ें iQOO Z10 5G के बारे में सबकुछ।

iQOO Z10X का डिजाइन

iQOO Z10x का डिजाइन मॉडर्न और प्रैक्टिकल है, जो मिड-रेंज सेगमेंट के यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में फ्लैट साइड्स और लगभग फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जिससे यह स्लीक और मिनिमलिस्ट लुक देता है। रियर साइड पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप, एक रिंग शेप LED फ्लैश और एक अतिरिक्त सेंसर शामिल हैं। यह मॉड्यूल फोन के ऊपर-बाएं कोने में स्थित है, जो इसे बैलेंस्ड लुक देता है।

फोन को एक फ्रेश और यूथफुल अपील देने के लिए इसे ब्लू शेड में पेश किया गया है। इसके फ्रेम और बैक पैनल को प्लास्टिक से बनाया गया है, जबकि फ्रंट पर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। कुल मिलाकर, iQOO Z10x का डिज़ाइन न सिर्फ आकर्षक है, बल्कि यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से भी काफी यूजर-फ्रेंडली है।

iQOO Z10x की कीमत और सेल डिटेल

iQOO Z10x 5G की बिक्री Amazon.in और iQOO e-store पर 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Titanium और Ultramarine रंगों में उपलब्ध होगा। कीमतें इस प्रकार हैं:

iQOO Z10X की कीमत

  • 6GB + 128GB: ₹13,499 (प्रभावी कीमत – ₹12,499)
  • 8GB + 128GB: ₹14,999 (प्रभावी कीमत – ₹13,999)
  • 8GB + 256GB: ₹16,499 (प्रभावी कीमत – ₹15,499)

iQOO Z10X पर ऑफर्स

  • iQOO Z10x की खरीद पर ग्राहक चुनिंदा ICICI और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स से ₹1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

iQOO Z10x की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72-इंच FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 7300 SoC
  • 50MP + 2MP रियर कैमरा
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 6,500mAh बैटरी
  • 44W फास्ट चार्जिंग

iQOO Z10x एक बजट-फ्रेंडली और पावरफुल स्मार्टफोन है जो उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं। इसमें 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे यूज़र्स को स्मूद और रिफ्रेशिंग व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है जो बेहतर स्पीड और एनर्जी एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एफ 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ/मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, फ्रंट में एफ 2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है।

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,500mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक चलता है, साथ ही इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कुल मिलाकर, iQOO Z10x उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और शानदार बैटरी लाइफ चाहते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here