Xiaomi QLED TV X Pro 2025 इंडिया में हुआ लॉन्च, प्राइस 30 हजार से भी कम

Join Us icon

Highlights

  • Xiaomi QLED TV X Pro 2025 की शुरुआती कीमत लॉन्च ऑफर्स के बाद ₹29,999 है।
  • यह टीवी 65 इंच तक के स्क्रीन साइज, Dolby Vision, और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसमें Dolby Audio, DTS: X, और DTS Virtual: X जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजीज़ मिलती हैं।

Xiaomi India ने अपने QLED TV X Pro को 2025 के लिए अपग्रेड किया है। यह टीवी भारत में 43-इंच, 55-इंच, और 65-इंच वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस नए मॉडल में आपको DLG 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, Patchwall UI, और कई अन्य लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। आइए आगे आपको इस टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Xiaomi QLED TV X Pro 2025 की कीमत और सेल डिटेल

Xiaomi QLED TV X Pro 2025 की शुरुआती कीमत ₹31,999 है (43-इंच मॉडल के लिए) है। हालांकि, इंट्रोडक्टरी पीरियड में ग्राहक इसे ₹29,999 में खरीद सकते हैं, बशर्ते वे ₹2,000 की छूट पाने के लिए HDFC डेबिट/क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

मॉडलप्राइसइंट्रोडक्टरी प्राइस
43-inchRs 31,999Rs 29,999
55-inchRs 44,999Rs 42,999
65-inchRs 64,999Rs 61,999

 

  • Xiaomi TV की सेल 16 अप्रैल 2025 से शुरु होगी।

Xiaomi X Pro Series QLED TVs. (1)

Xiaomi QLED TV X Pro (2025) के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: Xiaomi TV X Pro 2025 में शानदार 4K QLED पैनल मिलता है, जो Dolby Vision, HDR10+, और Vivid Picture Engine के साथ आता है। इसमें 55-इंच और 65-इंच मॉडल्स में DLG 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप रिफ्रेश रेट को एडजस्ट कर लेता है।
  • साउंड: 43-इंच मॉडल में 30W स्पीकर, जबकि बड़े वेरिएंट्स (55/65-इंच) में 34W स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, ऑडियो टेक्नोलॉजी में Dolby Audio, DTS: X, और Xiaomi Sound का सपोर्ट मिलता है।
  • कनेक्टिविटी: टीवी में ये सारे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें Google Cast, Apple AirPlay 2, Miracast, 3 HDMI पोर्ट (जिसमें से एक eARC सपोर्ट करता है), 2 USB 2.0, Ethernet, AV पोर्ट, हेडफोन जैक, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, और Antenna पोर्ट शामिल है।
  • रिमोट: Xiaomi ने रिमोट में नंपैड, Patchwall बटन (जिसे लॉन्ग प्रेस करने पर Settings खुलता है), और Google Voice Assistant सपोर्ट भी दिया है।
  • सॉफ्टवेयर: टीवी में Google TV के साथ Xiaomi का खुद का Patchwall UI मिलता है। वहीं, Xiaomi TV+ के ज़रिए फ्री लाइव चैनल्स, Universal Search, Kids Mode, और Parental Lock जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
  • इंटरनल हार्डवेयर: यह टीवी पुराने मॉडल जैसा ही Quad-Core Cortex A55 प्रोसेसर और Mali G52 MC1 GPU पर चलता है। वहीं, इनमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here