Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए Mi TV और Redmi TV, एक साथ 9 मॉडल्स के बढ़े दाम

Join Us icon

Xiaomi के इंडियन मार्केट में ​हिट होने की सबसे बड़ी वजह थी इस कंपनी का कम कीमत में सामान बेचना। शाओमी ने भारत में अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी व अन्य प्रोडक्ट्स के वाजिब दाम में ही पे​श किया था और इसी वजह से इंडियन यूजर्स के बीच शाओमी को तेजी से प्रसिद्धि मिली थी। शाओमी आज भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है लेकिन कंपनी द्वारा प्रोडक्ट्स का महंगा किया जाना इन दिनों शाओमी फैंस में नाराजगी का कारण बन रहा है। बीतें दिनों में जहां शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी है वहीं अब कंपनी ने MI TV के दाम बढ़ाते हुए भी यूजर्स को बड़ा झटका दिया है।

शाओमी की ओर से भारत में स्मार्ट टेलीविज़न की कीमतों में ईजाफा किया गया है। कंपनी ने एक साथ सीधे 9 स्मार्टटीवी मॉडल्स का प्राइस बढ़ा दिया है और पहले की तुलना में SmartTV अब 4,000 रुपये अधिक महंगे हो गए हैं। शाओमी की ओर से बढ़ाए गए प्राइस में 6 मॉडल जहां Mi TV के हैं वहीं अन्य 3 मॉडल Redmi TV सेग्मेंट के हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टटीवी का दाम बढ़कर 16,999 रुपये तक आ गया है तथा ब्रांड के फ्लैगशिप टीवी की कीमत बढ़कर 62,999 रुपये तक हो गई है।

ये Mi TV हुए महंगे

महंगे हुए स्मार्ट टेलीविज़न की बात करें तो शाओमी ने Mi TV 4A (32″) और Mi TV 4A (40″) मॉडल का दाम 1,000 बढ़ा दिया है जिसके बाद 15,999 रुपये वाला मॉडल 16,999 रुपये तथा 22,999 रुपये वाला मॉडल 23,999 रुपये का हो गया है। इसी तरह Mi TV 4C (32″) की कीमत भी 15,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है।

Xiaomi redmi mi smarttv price hike in india

Xiaomi ने Mi TV HZ (32″) मॉडल के दाम में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इस फोन दाम 15,999 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये हो गया है। इसी तरह कंपनी के Mi TV 4X (55″) का जो पहले 43,999 रुपये में बिकता था, उसे खरीदने के लिए अब 44,999 रुपये चुकाने होंगे। शाओमी सबसे ज्यादा दाम Mi TV 4X (50″) मॉडल के बढ़ाए हैं। यह टीवी मॉडल अब 4,000 रुपये महंगा हो गया है। कीमत बढ़ोतरी से पहले जहां इस टीवी को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता था वहीं अब इस मॉडल के लिए 38,999 रुपये चुकाने होंगे।

Redmi TV के भी बढ़े दाम

कंपनी की ओर से Redmi 50 इंच मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद टीवी का प्राइस 36,999 रुपये के बढ़कर 38,999 रुपये हो गया है। इसी तरह Redmi 55 मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 42,999 रुपये से 45,999 रुपये हो गई है। वहीं Redmi 65 इंच मॉडल का दाम भी 3,000 रुपये बढ़ाते हुए कंपनी की ओर से 59,999 रुपये की बजाय 62,999 रुपये कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here