
Honor ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor GT Pro चीन में लॉन्च कर दिया है, यह सिर्फ स्टाइल में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है और साथ ही एक बड़ी 7200mAh बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलेगी। यही नहीं इनके अलावा भी कई दमदार स्पेसिफिकेशंस मौजूद हैं। चलिए जानते हैं कि इस नए तगड़े मोबाइल में क्या खास है और इसकी कीमत और सभी फीचर्स कैसे हैं।
Honor GT Pro के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Honor GT Pro में 6.78 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले है। यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 4320Hz PWM डिमिंग, 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2700Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह डिस्प्ले न केवल विजुअल एक्सपीरियंस के लिहाज से अच्छा है, बल्कि इसमें Honor की नई Oasis Eye Protection टेक्नोलॉजी मिलती है। जिससे आंखों को कम थकान होती है। यही नहीं डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए Kunlun ग्लास लगा है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
डिवाइस में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite मिल रहा है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देता है। इसे LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नए Honor GT Pro में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों कैमरे 50MP के लगाए गए हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस है। बता दें कि प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस दोनों OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) से लैस हैं। फोन का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और 50x डिजिटल जूम प्रदान करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP लेंस मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग
Honor GT Pro में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, इसके साथ ही यह डिवाइस 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें खुद की डिवेलप की गई वोल्टेज रेगुलेशन चिप और Honor E2 चिप लगाई है, जो एनर्जी एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है। Honor Phantom Engine की मदद से डिवाइस AI का उपयोग करके बैटरी परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज कर सकता है।
सॉफ्टवेयर
यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर आधारित Honor की कस्टम स्किन MagicOS 9.0 के साथ चलता है।
कनेक्टिविटी और अन्य
Honor GT Pro में लेटेस्ट WiFi 7 सपोर्ट, 5G, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर, और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन को पानी और धूल से बचाव वाली IP68 और IP69 रेटिंग भी प्राप्त है। इसके अलावा ग्रेविटी सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर की सुविधा भी है।

Honor GT Pro के कलर्स, कीमत और उपलब्धता
Honor GT Pro चार स्टोरेज में चीन में सेल के लिए तैयार है जिनकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, यह Ice Crystal White, Phantom Black, और Ignition Gold जैसे तीन कलर्स में आता है। इस फोन के साथ बॉक्स में एक चार्जिंग ब्रिक, एक सॉफ्ट केस, और एक पहले से लगा हुआ प्रोटेक्टिव फिल्म भी दिया जा रहा है।
| स्टोरेज और रैम | चाइना प्राइस | इंडियन करेंसी अनुसार |
| 12GB + 256GB | 3,699 युआन | लगभग 42,000 रुपये |
| 12GB + 512GB | 3,999 युआन | लगभग 45,500 रुपये |
| 16GB + 512GB | 4,299 युआन | लगभग 49,000 रुपये |
| 16GB + 1TB | 4,799 युआन | लगभग 54,500 रुपये |












