8 मई को पेश होगा 32MP Selfie कैमरा वाला Motorola Edge 60s 5G फोन, मिलेगी Curved OLED स्क्रीन!

Join Us icon

मोटोरोला इस बार कुछ ज्यादा ही अग्रेसिव मूड में नज़र आ रही है। पिछले एक महीने में कंपनी पांच नए मोबाइल फोन लॉन्च कर चुकी है और अब एक और आने को तैयार है। अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज के तहत Edge 60, Edge 60 Stylus, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro पेश करने के बाद अब कंपनी Motorola Edge 60s लेकर आ रही है। यह इसी सप्ताह टेक मंच पर एंट्री लेने वाला है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60s लॉन्च डिटेल

मोटोरोला कंपनी आने वाली 8 मई को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसके मंच से ग्लोबल मार्केट में पेश की जा चुकी Edge 60 और Razr 60 सीरीज को चाइना मार्केट में उतारा जाएगा। इसी ईवेंट में नया मोबाइल फोन Edge 60s लॉन्च होगा। ऐज 60 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन जहां पहले ही विदेशी व भारतीय बाजार में उपलब्ध हो चुके हैं, वहीं मोटोरोला ऐज 60एस पहली बार दुनिया के सामने पेश होगा। मोटोरोला चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा।

Edge 60 Pro

Motorola Edge 60s स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ 1.5K Curved OLED Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Rear Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W wired + 15W wireless charge

डिस्प्ले

लीक के अनुसार मोटोरोला ऐज 60एस स्मार्टफोन 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह कर्व्ड ऐज डिस्प्ले बताई गई है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी होगा। इस फोन में 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन मिल सकता है। मोटोरोला ऐज 60एस में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही इस डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है।

प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज 60एस 5जी फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम Cortex-A78 कोर शामिल हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह Sony LYT-700C सेंसर बताया गया है जो OIS तकनीक से लैस होगा।

इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 60s 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60एस 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 68वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक और 15वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

अन्च फीचर्स

लीक के मानें तो यह मोटोरोला 5जी फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। वहीं साथ ही इस मोबाइल की बॉडी की मजूबत होगी तो हल्के फुल्के ड्रॉप को भी झेल सकेगी। लीक में इस फोन का वजन 190ग्राम और थिकनेस 8.2एमएम बताई गई है। यह स्मार्टफोन mint, pink और purple कलर में लाया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro Price
Rs. 28,906
Go To Store
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here