
रियलमी जीटी 7 सीरीज आज भारतीय बाजार में पेश हो गई है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल फोन realme GT 7 और realme GT 7T इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। जीटी 7टी की जानकारी यहां क्लिक कर देखी जा सकती है और पावरफुल प्रोसेसर व दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस रियलमी जीटी 7 5जी फोन की कीमत और फीचर्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme GT 7 प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹39,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹42,999
- 12GB RAM + 512GB Storage – ₹46,999
रियलमी जीटी 7 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होकर 46,999 रुपये तक जाती है। शुरुआती सेल में कंपनी मोबाइल पर 3 हजार रुपये की छूट भी देगी। इंडिया में फोन की बिक्री 30 मई से शुरू होगी।

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.78” 120Hz AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 9400e
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 7,000mAh Battery
- 120W Fast Charge
डिस्प्ले
यह रियलमी का नया 5जी फोन 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है।
परफॉर्मेंस
रियलमी जीटी 7 5जी फोन इंडिया में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स ने जब फोन परफॉर्मेंस जांचने के लिए इस फोन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया तो मोबाइल ने 21,25,733 स्कोर अचीव किया। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Immortalis-G720 जीपीयू मिलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme GT 7 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 7 5जी फोन में तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 37 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। चार्जिंग स्पीड की काबिलियत जांचने के दौरान इस फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगा।
realme GT 7 फीचर्स
- कनेक्टिविटी के लिए रियलमी जीटी 7 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ 360° NFC दिया गया है।
- यह मोबाइल Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर लाया गया है जो AI फीचर्स से लैस है।
- रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन में 16 5G Bands मिलते हैं जो सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर बखूबी काम करते हैं।
- इस फोन में 120fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं साथ ही 4K 60fps Dolby Vision भी मिलता है।
- रियलमी जीटी 7 5जी फोन पानी के अंदर भी फोटो खींच सकता है। इस फोन में 4K 60fps Underwater Mode दिया गया है।

इन मोबाइल्स को मिलेगी टक्कर
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| iQOO Neo 10 | 40,999 रुपये |
| Samsung Galaxy A56 | 41,999 रुपये |
| OnePlus 13R | 42,999 रुपये |
- iQOO Neo 10: 144Hz स्क्रीन, 16GB RAM, Supercomputing Chip Q1 के साथ पावरफुल मोबाइल गेमिंग
- OnePlus 13R: Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 80W SUPERVOOC + 6000mAh Battery
- Samsung Galaxy A56: One UI 7 के साथ साफ सुथरा यूजर एक्सपीरियंस, बेहतरीन कैमरा
30 हजार से 35 हजार के बीच की रेंज में लेटेस्ट मोबाइल फोन आइकू नियो 10 परफॉर्मेंस के मामले में रियलमी जीटी 7 के साथ तगड़ी चुनौती है। वहीं वीवो वी50 अपने कैमरा के दमपर पर यूजर्स को लुभाता है। इसी तरह सैमसंग का प्रीमियम फोन गैलेक्सी ए36 अपनी लुक और लंबी ओएस अपग्रेडेशन के साथ इस बजट का बेहतरीन विकल्प बनता है।













