भारत की बीआईएस साइट पर आए Samsung Galaxy A07, Galaxy F07, Galaxy M07, जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Samsung अपनी नई A-सीरीज के एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है।
  • कंपनी Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 को लॉन्च करने की योजना बना सकती है।
  • इन तीनों डिवाइसेज को भारत में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

Samsung भारत के बाजार के लिए नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। इस बात के और भी पुख्ता संकेत इसलिए लग रहे हैं क्योंकि Samsung Galaxy A07, Samsung Galaxy F07,और Samsung Galaxy M07 के मॉडल नंबर BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) की डेटाबेस में सामने आए हैं। आइए जानते हैं BIS लिस्टिंग के जरिए सामने आई कुछ अहम जानकारियां।

Samsung Galaxy A07, Galaxy M07 और Galaxy F07 बीआईएस लिस्टिंग

  • Xpertpick के अनुसार Samsung के नए स्मार्टफोंस को मॉडल नंबर SM-A075F/DS, SM-E075F/DS और SM-M075F/DS के साथ भारत में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) से सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
  • हालांकि इन डिवाइसेज के आधिकारिक नामों की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन पिछले मॉडल नंबरों के आधार पर माना जा रहा है कि ये क्रमशः Galaxy A07, Galaxy F07, और Galaxy M07 हो सकते हैं।
  • इन मॉडल नंबरों में “5” का शामिल होना इस बात का संकेत है कि ये डिवाइसेज 4G वेरिएंट्स होंगे।
  • ऐसे में Galaxy A07 (SM-A075F) को पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Galaxy A06 4G (SM-A065F) का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है।
  • पिछले साल Galaxy F06 4G या Galaxy M06 4G लॉन्च नहीं हुए थे लेकिन BIS सर्टिफिकेशन यह संकेत देता है कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung इस साल Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G को लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy A07, Galaxy M07 and Galaxy F07 BIS listing

Samsung Galaxy A06 4G स्पेसिफिकेशंस

  • Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
  • यह डिवाइस MediaTek Helio G85 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • फोन में 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB की eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है और सुरक्षा के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

बताते चलें कि Galaxy A07, F07, और M07 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और जानकारी मिल सकती है। वहीं, ये डिवाइसेज इस साल की तीसरी तिमाही में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here