
Google Pixel 10 सीरीज का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है। पिछली Pixel 9 सीरीज को अगस्त 2024 में पेश किया गया था, इसलिए यह माना जा सकता है कि Google जल्द ही अपनी अगली Pixel लाइनअप से पर्दा उठा सकता है। पिछले साल की सीरीज में सबसे महंगा फोन Pixel 9 Pro Fold था, जो एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस था और इसमें एक शानदार इनर डिस्प्ले दिया गया था। वहीं, अब Android Headlines का एक लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि इसका सक्सेसर Pixel 10 Pro Fold और भी बेहतर ड्यूरेबिलिटी और इन-हैंड फील के साथ आ सकता है।
Google Pixel 10 Pro IP68 रेटिंग डिटेल्स
- Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले Google Pixel 10 Pro Fold में IP68 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करेगी।
- अगर यह सच होता है, तो यह पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जिसमें इतनी उच्च स्तर की ड्यूरेबिलिटी दी गई है। तुलना करें तो, Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को IP48 रेटिंग, जबकि OPPO Find N5 को IPX8 और IPX9 रेटिंग मिली है।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी डिवाइस की IP (Ingress Protection) रेटिंग में पहला अंक धूल से सुरक्षा और दूसरा अंक पानी से सुरक्षा को दर्शाता है। इसमें ‘6’ का मतलब है कि डिवाइस पूरी तरह से डस्ट-टाइट है। जबकि ‘8’ का मतलब है कि डिवाइस को लगभग 1 से 3 मीटर पानी में 30 मिनट तक डुबोने पर भी नुकसान नहीं होगा। वहीं, सबसे ऊंचा वॉटर रेसिस्टेंस लेवल ‘9’ होता है, जो उच्च दबाव वाले पानी के जेट का सामना कर सकता है।

- अगर Pixel 10 Pro Fold में वाकई IP68 रेटिंग दी जाती है, तो यह दूसरे फोल्डेबल फोनों की तुलना में धूल के कणों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। खासतौर पर तब, जब आप किसी ऐसे इलाके में यात्रा कर रहे हों जहां रेत या धूल की मात्रा अधिक हो, वहां यह फोन ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद साबित हो सकता है।
- हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला Samsung Galaxy Z Fold 7 भी IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। यह फोन 9 जुलाई को अन्य Samsung प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Google Pixel 10 Pro में मिल सकता बेहतर हिंग (hinge)
- मार्च में Android Headlines ने Google Pixel 10 सीरीज में आने वाले Pixel 10 Pro Fold के हाई-क्वालिटी रेंडर्स शेयर किए थे। हालांकि फोल्डेबल का डिजाइन अपने पिछले वर्जन जैसा ही दिखता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसका हिंग (काज) नया और बेहतर डिजाइन किया जा सकता है।
- Pixel 10 Pro Fold में मिलने वाला हिंग पहले से पतला हो सकता है, जिससे डिवाइस की कुल मोटाई कम होगी और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना ज्यादा आरामदायक होगा।
- पतले हिंग का एक और फायदा यह हो सकता है कि इनर डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज (रेखा) भी पहले से कम नजर आएगी, जिससे खासकर कुछ एंगल्स पर देखने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

Google Pixel 10 Pro लॉन्च डेट (संभावित)
- Android Headlines की एक और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जा सकता है।
- इन डिवाइसेज की बिक्री अमेरिका में 28 अगस्त से शुरू हो सकती है।
- इस इवेंट में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold के साथ-साथ Google Pixel Watch 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच की कवर डिस्प्ले हो सकता है, जो कि Pixel 9 Pro Fold की 6.3-इंच डिस्प्ले से थोड़ी बड़ा होगा। इसके अलावा, इसमें Tensor G5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 3nm फैब्रिकेशन प्रक्रिया पर तैयार किया गया है। इससे डिवाइस को बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है।









