6,500mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन पर 2399 रुपये का डिस्काउंट! जानें कैसे उठाएं लाभ

Join Us icon

ओपो ने मार्च महीने में अपनी ‘एफ’ सीरीज का OPPO F29 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जिसमें पावरफुल 6,500mAh Battery दी गई है। यह 5जी ओपो मोबाइल 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसे पर 2,399 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। फोन पर डिस्काउंट कैसे पाएं? यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO F29 5G फोन पर ऑफर

  • ओपो एफ29 5जी फोन पर 2,399 रुपये की छूट शॉपिंग साइट अमेजन द्वारा दी जा रही है।
  • यह बैंक ऑफर है जिसके तहत चुने हुए बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इस सूची में AXIS, SBI, HDFC, ICICI, BOB, DSB और Federal Bank शामिल हैं।
  • इन बैंक्स के ग्राहक यदि अपने क्रेडिट कार्ड से OPPO F29 5G फोन खरीदते हैं तो उन्हें 2,399 रुपये का इंस्टेंट ऑफ मिलेगा।
  • यह 8GB RAM 5G फोन डिस्काउंट के साथ पाने के लिए यूजर्स को वन टाईम फुल पेमेंट करनी होगी।
  • किसी भी तरह की EMI बनवाने पर यह बैंक ऑफर लागू नहीं होगा और ग्राहक को 23,999 रुपये ही चुकाने होंगे।
  • उपरोक्त बैंक क्रेडिट कार्ड से पूरी पेमेंट करने वाले ग्राहकों को OPPO F29 5G फोन 21,600 रुपये का मिलेगा।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से ओपो एफ29 5जी फोन खरीदने के लिए, या फिर इस 5जी मोबाइल पर मिलने वाले ऑफर की विस्तृत डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

    OPPO F29 5G स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.7″ Quad-Curved AMOLED Display
    • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1
    • 50MP Rear Camera
    • 16MP Front Camera
    • 6,500mAh Battery
    • 45W SUPERVOOC

    डिस्प्ले

    ओपो एफ29 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। इस ओपो मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 1200निट्स पिक ब्राइटनेस और 394पीपीआई का सपोर्ट मिलता है। वहीं OPPO F29 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी सपोर्ट करता है।

    परफॉर्मेंस

    OPPO F29 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन को एआई की ताकत देने के लिए इसमें NPU 770 Hexagon प्रोसेसर भी लगाया गया है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए ओपो एफ29 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO F29 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX480 लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए ओपो एफ29 5जी फोन में तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 5 मिनट का आया। कंपनी का कहना है कि यह 4 साल की बैटरी लाइफ के साथ आती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

    OPPO F29 5G फीचर्स

    • ओपो एफ29 5जी फोन 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ आता है।
    • इस फोन में कंपनी 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी साथ दे रही है।
    • यह ओपो 5जी फोन Reverse Charging तकनीक से लैस है।
    • OPPO F29 को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी व धूल से बचाती है।
    • इस मोबाइल में 360° Armour Body का इस्तेमाल किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है।
    • फोन स्क्रीन को मजबूती प्रदान करने के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।
    • कंपनी का दावा है कि फोन में लगा Hunter Antenna आर्किटेक्चर इसे 300% मजबूत सिग्नल देता है।

    OPPO F29 5G खरीदें या नहीं?

    यह ओपो मोबाइल ब्रांड के सबसे नए स्मार्टफोंस में से एक है। इसका डिजाइन और फोन में मिलने वाली आर्मर बॉडी व आईपी रेटिंग इसे शानदार बनाती है। ओपो एफ29 एक वॉटरप्रूफ फोन है जो आने वाले मानसून में इसे खराब होने से बचाएगा। वहीं मोबाइल में दिया गया Snapdragon चिपसेट फास्ट प्रोसेसिंग को लैगफ्री गेमिंग के लिए सही है।

    फोन का कैमरा भी कई शानदार फीचर्स और मोड्स के साथ आता है जो बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। बैक और फ्रंट दोनों लेंस से शानदार फोटो व वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं फोन की डिस्प्ले भी इसकी बड़ी यूएसपी है। यह Quad-Curved स्क्रीन मजेदान व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है और फोन की लुक को भी बढ़ाती है।

    6,500mAh Battery एक ऐसा बड़ा प्वाइंट है जो ओपो एफ29 को खरीदने लायक बनाता है। इस प्राइस रेंज में इतकी बड़ी बैटरी वाकई में फायदे का सौदा बन जाती है जब इसमें रिवर्स चार्जिंग भी जुड़ जाती है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 8GB RAM वाला 5G फोन 21,600 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है जो इसे बेस्ट डील बनाता है।

    Oppo F29 Price
    Rs. 21,999
    Go To Store
    See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here