
दुनिया की दिग्गज टेक ब्रांड Google की आगामी पिक्सल 10 सीरीज को लेकर कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही है। इसमें आने वाले फोंस को लेकर पहले भी कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में एंड्राइड हेडलाइंस की मदद से श्रृंखला के Google Pixel 10 Pro और Google Pixel 10 Pro XL को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह कुछ समान स्पेसिफिकेशन वाले हो सकते हैं। जबकि इनके डिस्प्ले, स्टोरेज, बैटरी और चार्जिंग स्पीड में अंतर हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL स्पेसिफिकेशंस (लीक)
डिस्प्ले
Pixel 10 Pro में 6.3-इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। जिसका रिजॉल्यूशन 2856 x 1280 पिक्सल हो सकता है। वहीं, Pixel 10 Pro XL में बड़ा 6.8-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। दोनों ही डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकते हैं। इनकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक रखी जा सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन Google के अपकमिंग Tensor G5 चिपसेट से लैस होने की बात सामने आई है। इसके साथ 16GB रैम और 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। बेस वैरियंट के तौर पर Pixel 10 Pro में 128GB और Pro XL में 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।
कैमरा सेटअप
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Google Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में 42-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। जबकि रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) के साथ हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 Pro में 4,870mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। जो 29W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। वहीं, Pro XL वर्जन में 5,200mAh की बैटरी मिल सकती है। जो 39W फास्ट चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोनों फोंस Qi2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड पर आधारित 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं। जहां Pixel 10 Pro की बैटरी Pro XL की तुलना में थोड़ी छोटी है, इसका कारण वेपर chamber कूलिंग सिस्टम को बताया जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार यह बेस मॉडल में नहीं होगा।
![]()
Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट और उपलब्धता (संभावित)
Google Pixel 10 सीरीज को ब्रांड द्वारा आने वाले 20 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। जबकि मोबाइल्स की सेल 28 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। वहीं, अब देखना होगा कि कंपनी आधिकारिक ऐलान कब करती है।










