
Nothing Phone 3 के लॉन्च होते ही यूजर्स इसकी सीधी तुलना OnePlus 13 से करने लगे हैं। इन दोनों ब्रांड को अस्तित्व में लाने के पीछे एक ही शख्स Carl Pei है। पहले वनप्लस 13 ‘फ्लैगशिप कीलर’ बनकर आया और अब नथिंग अपनी ताकत के दमपर नई मिसाल बना रहा है। नया नथिंग फोन (3) और वनप्लस 13 दोनों तकरीबन एक ही प्राइस रेंज के फोन हैं। Nothing Phone (3) और OnePlus 13 में क्या अंतर है? यही जानने के लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
Nothing Phone 3 वर्सेस OnePlus 13
| स्पेसिफिकेशन्स | Nothing Phone (3) | OnePlus 13 |
| डिस्प्ले | 6.67” 1.5K flexible AMOLED Display | 6.82″ 2K+ AMOLED Display |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4 | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| मेमोरी | 16GB RAM + 512GB Storage | 24GB RAM + 1TB Storage |
| बैक कैमरा | 50MP+50MP+50MP Rear | 50MP+50MP+50MP Rear |
| फ्रंट कैमरा | 50MP Selfie | 32MP Selfie |
| बैटरी | 5,500mAh Battery | 6,000mAh Battery |
| चार्जिंग | 65W Fast + 15W wireless + reverse | 100W SuperVOOC + 50W wireless |
डिस्प्ले
नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसे कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
Nothing Phone (3) एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 आधारित आक्सिजनओएस 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर ही बना पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।
मेमोरी
नथिंग फोन 3 भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं वनप्लस 13 की बात करें तो यह मोबाइल भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। सबसे बड़े वनप्लस 13 में 24जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन में बैटरी भी पावरफुल दी गई है। इंडिया में नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन में शक्तिशाली 6,000एमएएच बैटरी लगी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। वहीं साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 3 वर्सेस OnePlus 13: प्राइस कंपैरिजन
Nothing Phone (3) कीमत
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
- 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999
नथिंग फोन (3) इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट में 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। वहीं फोन का टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 89,999 रुपये है।
वनप्लस 13 कीमत
- 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
- 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
- 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये
वनप्लस 13 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में भारत में लॉन्च हुआ था। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जो 69,999 रुपये में बिक रहा है। फोन के 16जीबी रैम वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 76,999 रुपये है और सबसे बड़े 24जीबी रैम व 1टीबी स्टोरेज वेरिएंट को 89,999 रुपये में लाया गया था।
नोट : 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम द्वारा नथिंग फोन 3 पर विभिन्न टेस्ट किए जा रहे हैं। बेहद जल्द इन दोनों स्मार्टफोंस का फुल कंपैरिजन, बेंचमार्क स्कोर, बैटरी क्षमता और चार्जिंग परफॉर्मेंस के आंकड़े विस्तार से शेयर किए जाएंगे।


















