4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में ही 10 हजार से कम का 5G फोन Redmi 14C इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। शाओमी द्वारा Redmi 15C 5G और 4G दोनों मॉडल्स को लाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रेडमी 15सी 4जी फोन की ईमेज, कलर और रैम स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अब इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Redmi 15C 4G

रेडमी 15सी 4जी स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB storage देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जिसे तगड़ी 6,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

लीक की मानें तो Redmi 15C स्मार्टफोन 6.9-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन बताई गई है जो LCD पैनल पर बनी होगी। बताया जा रहा है यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS पर काम करेगा। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन चार कलर मॉडल्स में आएगा और इनमें Moonlight Blue, Twilight Orange, Midnight Black और green कलर शामिल हो सकते हैं।

नोट करने वाली बात है कि रेडमी 14सी 5जी फोन जहां राउंड शेप वाले कैमरा मॉड्यूल पर लाया गया था वहीं अपकमिंग रेडमी 15सी 4जी फोन की फोटो में यह स्क्वायर शेप वाला दिखाई दिया है। नए रेडमी फोन में भी वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है। मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh battery
Redmi 14C 5G

कीमत : यह सस्ता रेडमी का 5जी फोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 9,499 रुपये और 128जीबी का प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला Redmi 14C 5G 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

मेमोरी : रेडमी 14सी 5जी फोन भारतीय बाजार में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो कुल तीन वेरिएंट्स में बिकेगा। 4जीबी रैम मॉडल को जहां 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा। वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 6GB Virtual RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM तक की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।

अन्य फीचर्स : यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल 5G+5G SIM सपोर्ट के साथ आया है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन में 2.5Gbps तक की इंटरनेट स्पीड पाई जा सकेगी। यह फोन IP52 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 9,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here