
सस्ता स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर इंडियन कंपनी लावा इंटरनेशनल एक और नए 5G Phone के साथ तैयार है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है वह भारत में नया स्मार्टफोन LAVA Blaze Dragon लेकर आ रही है जो 25 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से इस अपकमिंग 5जी फोन की फोटो शेयर कर दी गई है और इसके साथ ही स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की सामने आ गई है।
LAVA Blaze Dragon 5G लॉन्च डेट
लावा ब्लेज़ ड्रैगन 25 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस फोन का पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल लॉन्च डेट के साथ ही इसकी फोटो भी शेयर की गई है। यह लो बजट 5जी फोन होगा जो डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। LAVA Blaze Dragon 5G का प्राइस, सेल डेट और ऑफर्स की डिटेल 25 जुलाई की दोपहर 12 बजे अनाउंस की जाएगी।
LAVA Blaze Dragon 5G प्राइस रेंज
लावा ब्लेज़ ड्रैगन लो बजट 5जी फोन होगा। कंपनी इसे 10 हजार से कम प्राइस पर लॉन्च करेगी। बताते चलें कि कुछ ही समय पहले कंपनी ने Lava Storm Lite 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा था जिसकी कीमत सिर्फ 7,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Blaze Dragon 5G का प्राइस भी 8 हजार या 9 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। फोन की पुख्ता कीमत के लिए 25 जुलाई का इंतजार करना होगा।
LAVA Blaze Dragon 5G स्पेसिफिकेशन्स
सस्ते 5जी फोन लावा ब्लेज़ ड्रैगन से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि इसे Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में Android 15 ओएस मिल सकता है जो स्टॉक ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं सामने आई डिटेल्स के मुताबिक इसमें UFS 3.1 storage तकनीक वाली 128GB मेमोरी मिलेगी। LAVA Blaze Dragon 5G की अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Lava Storm Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 6400
- 4GB RAM + 128GB Storage
- 6.75″ HD+ 120Hz Display
- 50MP Rear Camera
- 5MP Front Camera
- 15W 5,000mAh Battery
परफॉर्मेंस : लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला फोन है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
डिस्प्ले : Lava Storm Lite 5G फोन 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी पर बना है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए स्टॉर्म लाइट 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 कैमरा मिलता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।












