
रियलमी कंपनी भारत में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करने वाली है। ब्रांड की ओर से ’15’ सीरीज पेश की जाएगी जिसके तहत Realme 15 और Realme 15 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। रियलमी 15 प्रो सीरीज का बड़ा मॉडल होगा जो स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। इस नए रियलमी 5जी फोन में क्या खास होगा इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme 15 Pro लॉन्च डेट
रियलमी 15 सीरीज 24 जुलाई को पेश की जाएगी। इस दिन कंपनी भारत में एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। रियलमी 15 प्रो लॉन्च ईवेंट 24 जुलाई की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

Realme 15 Pro कलर मॉडल
फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बता दिया है कि Realme 15 Pro भारतीय बाजार में तीन रंगों में बिकेगा। मोबाइल यूजर रियलमी 15 प्रो को Flowing Silver (फ्लोइंग सिल्वर), Silk Purple (सिल्क पर्पल) और Velvet Green (वेलवेट ग्रीन) कलर में खरीद सकेंगे।

Realme 15 Pro प्राइस (लीक)
बीते सप्ताह रियलमी 15 प्रो के 12जीबी रैम वाले वेरिंएट का फोन बॉक्स इंटरनेट पर लीक हुआ था। यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का बॉक्स था जिसपर ₹39,999 MRP लिखा हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये के आस-पास रखी जा सकती है। वहीं Realme 15 Pro 29,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स
- 144Hz Curve AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 50MP Selfie Camera
- 7,000mAh Battery
- 80W Fast Charging
डिस्प्ले
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले पर नाम दिया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैपलिंग रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड की ओर से अभी स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि इस रियलमी 5जी फोन में AMOLED पैनल लगाया जाएगा।

स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी जाएगी। कंफर्म तो नहीं है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 15 प्रो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी ने बताया है कि Realme 15 Pro की थिकनेस सिर्फ 7.69mm होगी। बताते चलें कि यह फोन IP69 रेटिंग वाला होगा जो इसे पानी व धूल से बचाएगा।
परफॉर्मेंस
Realme 15 Pro एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जो ब्रांड के लेटेस्ट Realme UI 6 के साथ मिलकर काम करेगा। कंपनी ने बता दिया है कि वह अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 1.84GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-520 और 2.8GHz तक क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-720 कोर शामिल है।
कंपनी का दावा है कि उनकी टेस्टिंग के दौरान मल्टीटॉस्किंग में इस मोबाइल में ऐप्स 3s फास्ट लोड हो रही थी। वहीं AI performance 200% तक बेहतर प्राप्त हुई थी।

कैमरा
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल के तीन कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के होंगे जिनमें से दो बैक पैनल पर और एक फ्रंट पैनल पर लगाया है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस मिलेगा। इस फोन के कैमरा से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।
सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए Realme 15 Pro 5G फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। यह एआई फीचर्स वाला फोन है जिसके फोटोग्राफी सेगमेंट में AI Party Mode और MagicGlow जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं।
बैटरी
आज-कल बड़ी बैटरी वाले फोन ट्रेंड में है। यही खूबी हमें रियलमी 15 प्रो में भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने बता दिया है कि यह बड़ी बैटरी वाला होगा जिसमें पावर बैकअप के तगड़ी 7,000mAh Battery दी जाएगी। रियलमी का दावा है कि पूरी दिन फोन इस्तेमाल करने के बाद भी फोन बैटरी सिर्फ 50 प्रतिशत तक ही घटेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Realme 15 Pro में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Realme का कहना है कि 5जी फोन 15 प्रो को एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 113 घंटे तक Spotify म्यूजिक सुना जा सकता है। वहीं साथ ही यह मोबाइल 100 प्रतिशत चार्जिंग के बाद 22 घंटे तक का YouTube प्लेबैक टाइम दे सकता है।





















