
रियलमी फैंस के लिए बड़ा दिन आ रहा है। कंपनी इंडिया में अपनी नई ‘नंबर’ सीरीज की शुरुआत करने जा रही है जिसके तहत Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों रियलमी 5जी फोन के साथ ही नया रियलमी का Buds T200 भी अनविल होगा। इस बड़े लॉन्च ईवेंट को आप आपे फोन पर ही लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।
realme 15 Series लॉन्च डिटेल
रियलमी कंपनी पहले ही अनाउंस कर चुकी है कि वह 24 जुलाई को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से रियलमी 15 सीरीज मार्केट में उतारी जाएगी। इस सीरीज के तहत दो नए 5जी फोन Realme 15 और Realme 15 Pro इंडिया में लॉन्च होंगे। स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी realme Buds T200 भी भारत में लॉन्च करेगी।
यह रियलमी का लॉन्च ईवेंट 24 जुलाई की शाम 7 बजे शुरू होगा। रियलमी इंडिया वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लॉन्च समारोह को लाइव दिखाया जाएगा। वहीं नीचे दी गई वीडियो विंडो में भी आप अपने खुद के मोबाइल फोन पर realme 15 Series लॉन्च लाइट स्ट्रीम कर सकते हैं।
realme 15 Series की कीमत (लीक)
बीते दिनों रियलमी 15 प्रो का 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट लीक हुआ था जिसके बॉक्स पर 39,999 रुपये MRP लिखा हुआ था। इसे 35,999 रुपये में लाया जा सकता है। वहीं Realme 15 Pro की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये होने की उम्मीद है। लीक्स की मानें तो Realme 15 5G फोन को 20 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की पुख्ता कीमत के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Realme 15 Series स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 7300+ (15)
- Snapdragon 7 Gen 4 (15 प्रो)
- 144Hz Curve AMOLED Display
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 50MP Selfie Camera
- 7,000mAh Battery
- 80W Fast Charging
परफॉर्मेंस
Realme 15 Series स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएंगे जो ब्रांड के लेटेस्ट Realme UI 6 के साथ मिलकर काम करेंगे। कंपनी ने बता दिया है कि रियलमी 15 5जी फोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 7300प्लस मोबाइल चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.5GHz तक क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
वहीं रियलमी 15 प्रो को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 1.84GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-520 और 2.8GHz तक क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-720 कोर शामिल है।
डिस्प्ले
रियलमी 15 और रियलमी 15 प्रो 5जी फोन कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसे HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले पर नाम दिया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैपलिंग रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड की ओर से अभी स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि इन रियलमी 5जी फोन में AMOLED पैनल लगाया जाएगा।
Realme 15 और Realme 15 Pro में स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी जाएगी। कंफर्म तो नहीं है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 15 प्रो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी ने बताया है कि रियलमी 15 की थिकनेस सिर्फ 7.66mm और 15 प्रो की मोटाई केवल 7.69mm होगी। बताते चलें कि प्रो मॉडल IP69 रेटिंग वाला होगा जो इसे पानी व धूल से बचाएगा।
कैमरा
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल के तीन कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के होंगे जिनमें से दो बैक पैनल पर और एक फ्रंट पैनल पर लगाया है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस मिलेगा। इस फोन के कैमरा से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।
सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए Realme 15 Pro 5G फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। यह एआई फीचर्स वाला फोन है जिसके फोटोग्राफी सेगमेंट में AI Party Mode और MagicGlow जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। वहीं रियलमी 15 के बैक पैनल पर 8MP Wide कैमरा मिलेगा।
बैटरी
आज-कल बड़ी बैटरी वाले फोन ट्रेंड में है। यही खूबी हमें रियलमी 15 और 15 प्रो में भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने बता दिया है कि ये बड़ी बैटरी वाले फोन होंगे जिनमें पावर बैकअप के तगड़ी 7,000mAh Battery दी जाएगी। रियलमी का दावा है कि पूरी दिन फोन इस्तेमाल करने के बाद भी फोन बैटरी सिर्फ 50 प्रतिशत तक ही घटेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Realme 15 Pro में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Realme का कहना है कि 5जी फोन 15 प्रो को एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 113 घंटे तक Spotify म्यूजिक सुना जा सकता है। वहीं साथ ही यह मोबाइल 100 प्रतिशत चार्जिंग के बाद 22 घंटे तक का YouTube प्लेबैक टाइम दे सकता है।













