
Oppo की F29 सीरीज का फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए अच्छा मौका है। कंपनी ने इस सीरीज के दोनों मॉडल्स Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G के प्राइस में कटौती की है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सीरीज के फोन पर 2000 रुपये का पर्मानेंट प्राइस कट भी किया है। इससे खरीदारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं। बता दें कि दोनों फोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जहां वेनिला मॉडल F29 में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है, वहीं Pro मॉडल में Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। F29 Pro 5G में OIS सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा, दोनों डिवाइसेज IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट हैं और MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं। आइए अब जान लेते हैं प्राइस कट के बाद दोनों डिवाइस की नई कीमत क्या है और आपको क्या दूसरे ऑफर्स मिल रहे हैंः
OPPO F29
Oppo F29 5G दो वैरियंट्स में आतं हैं- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। यह फोन Glacier Blue और Solid Purple कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
| वैरियंट | लॉन्च प्राइस | न्यू प्राइस |
| 8GB रैम+128GB स्टोरेज | 23,999 रुपये | 21,999 रुपये |
| 8GB रैम+256GB स्टोरेज | 25,999 रुपये | 23,999 रुपये |
Oppo F29 5G पर प्राइस कट की नई दर 9 अगस्त, 2025 से लागू हुई है। अगर दूसरे अन्य ऑफर्स की बात करें, तो SBI और IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर छह महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा है और फेडरल बैंक कार्ड पर जीरो डाउन पेमेंट का लाभ उठाया जा सकता है।
अब OPPO F29 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, Android 15 आधारित ColorOS 15, 8जीबी रैम और नॉन-एक्सपैंडेबल 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प हैं। कैमरा सेटअप में 50MP वाइड और 2MP मोनो सेंसर के साथ LED फ्लैश मौजूद है, जो 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 16MP वाइड एंगल कैमरा है।
बैटरी की बात करें, तो 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 5G कनेक्टिविटी, IP69 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
इसकी बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स इसे यूजर्स के लिए खास बनाते हैं, हालांकि इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी है और गेमिंग यूजर इससे बेहतर प्रोसेसर की उम्मीद कर सकते थे। फिर भी यह फोन इस प्राइस रेंज में बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा फीचर की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है।
OPPO F29 के बेस्ट अल्टरनेटिव्स की बात करें, तो 20-25 हजार रुपये की रेंज में Motorola Edge 60 Fusion, Vivo T4, Nothing Phone 3a और Samsung Galaxy A26 भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। ये सभी इस प्राइस सेगमेंट में अच्छे परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और डिजाइन ऑफर करते हैं।

OPPO F29 Pro
Oppo F29 Pro 5G को कंपनी ने तीन वैरियंट में पेश किया है- 8GB रैम+128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम+256GB स्टोरेज। यह फोन Granite Black और Marble White कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जानते हैं इसकी पुरानी और नई कीमत:
| वैरियंट | लॉन्च प्राइस | न्यू प्राइस |
| 8GB रैम+128GB स्टोरेज | 27,999 रुपये | 25,999 रुपये |
| 8GB रैम+256GB स्टोरेज | 29,999 रुपये | 27,999 रुपये |
| 12GB रैम+256GB स्टोरेज | 31,999 रुपये | 29,999 रुपये |
Oppo F29 5G पर प्राइस कट की नई दर 25 जुलाई, 2025 से लागू हुई है। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो SBI और IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 10 प्रतिशत का तक इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर छह महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा है और फेडरल बैंक कार्ड पर जीरो डाउन पेमेंट के जरिए इसे खरीदा जा सकता है।
OPPO F29 Pro के स्पेसिफिकंश की बात करें, तो इसमें भी 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलता है। प्रोसेसिंग पावर के लिए MediaTek Dimensity 7300 Energy ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज विकल्प 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB नॉन-एक्सपैंडेबल वैरियंट्स में उपलब्ध हैं।
कैमरा सेटअप F29 जैसा ही है- इसमें भी 50MP वाइड और 2MP मोनो लेंस, 4K @30fps वीडियो सपोर्ट के साथ है, जबकि फ्रंट में 16MP वाइड एंगल कैमरा है। बैटरी 6000mAh की है, जिसे 80W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह भी 5G, IP69 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी, फास्ट चार्जिंग, कैमरा और AI फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए यह भी यह फोन एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी और सीमित OS सपोर्ट कुछ जरूर को थोड़ा मायूस कर सकते हैं।
OPPO F29 Pro के विकल्प की बात करें, तो iQOO Neo 10R, Vivo V50e, Motorola Edge 60 Pro और Realme 14 Pro Plus भी अच्छे अल्टरनेटिव हैं। ये फोन 25-30 हजार रुपये की रेंज में आते हैं। ये स्मार्टफोन बेहतर प्रोसेसर, एडवांस्ड कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं, जो हाई-परफॉर्मेंस और मल्टी-टास्किंग के लिए बेहतर हैं।












