OPPO F29 और OPPO F29 Pro 5G फोन 20 मार्च को होंगे इंडिया में लॉन्च, यहां जानें क्या होगा इनमें खास

Join Us icon

ओपो कंपनी भारत में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि OPPO F29 series 20 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगी। ऑफिशियल तौर पर इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इसके तहत OPPO F29 और OPPO F29 Pro 5G फोन पेश हो सकते है। एफ29 सीरीज से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO F29 series लॉन्च डिटेल

ओपो इंडिया में 20 मार्च को ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से नए मोबाइल फोन बाजार में उतारे जाएंगे। इस सीरीज के तहत ओपो एफ29 5जी और एफ29 प्रो 5जी फोन लाए जाएंगे। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के लिए कंपनी की ओर से यह भी बता दिया गया है कि ओपो एफ29 Solid Purple, Glacier Blue और icy blue कलर में पेश होगा तथा ओपो एफ29 प्रो Marble White और Granite Black कलर में लाया जाएगा।

मजबूत बॉडी वाले होंगे ओपो एफ29 और एफ29 प्रो

OPPO F29 और OPPO F29 Pro 5G फोन को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है। कंपनी के अनुसार ये MIL-STD-810H-2022 सर्टिफाइड फोन होंगे जो 14 मिलिट्री स्टैंडर्ड पास कर चुके हैं। इनमें बर्फिले पानी, सोलर रेडिएशन, नमी, शॉक और हाई टेम्परेचर जैसे टेस्ट शामिल थे। कंपनी ने अपने नए ओपो मोबाइल्स को 360° Armour Body वाला बताया है।

पानी व धूल से सुरक्षित रखने के लिए ओपो एफ29 और एफ29 प्रो 5जी फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी की मानें तो ये फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकते हैं। ये ओपो 5जी फोन 80° ​की गर्मी झेल सकते हैं। ओपो एफ29 सीरीज का वजन 180 ग्राम होगा और थिकनेस सिर्फ 7.55mm होगी।

OPPO F29 series स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ quad curved AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 (एफ29 प्रो)
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 (एफ29)
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 16MP Selfie Camera
  • 50MP OIS Camera
  • 6,000mAh Battery (एफ29 प्रो)
  • 6,500mAh Battery (एफ29)

प्रोसेसर : लीक में बताया गया है कि ओपो एफ29 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं ओपो एफ29 को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

मेमोरी : OPPO F29 Pro को दो रैम वेएिंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो इस ओप्पो मोबाइल में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम दी जाएगी। भारतीय बाजार में यह 5जी फोन 128जीबी स्टोरेज व 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं OPPO F29 को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले : ओपो एफ29 प्रो में 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आई है। लीक में अनुमान जताया गया है कि इस स्मार्टफोन में क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगी तथा इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मौजूद रहेगी।

कैमरा : फोटोग्राफी के ​लिए OPPO F29 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह ओप्पो 5जी मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : ओपो एफ29 प्रो 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। लीक की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। वहीं ओपो एफ29 को 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

Best Competitors

OPPO F29 Pro Rs. 20,480
83%
vivo T4X Rs. 16,999
82%
iQOO Z10 Rs. 20,255
85%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here