
ओपो ने अपने फैंस को तगड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने मार्च में OPPO F29 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब सिर्फ 5 महीने बाद ही इस स्मार्टफोन का प्राइस 4,000 रुपये तक घटा दिया गया है। यह 5जी फोन पर कंपनी ने परमानेंट प्राइस कट किया है जिसके बाद सभी मेमोरी वेरिएंट्स सस्ते रेट पर खरीदें जा सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसका प्राइस 2,000 रुपये ड्रॉप हुआ था वहीं अब फिर से इस ओपो मोबाइल की कीमत में 2,000 की कटौती कर दी गई है।
| OPPO F29 Pro | लॉन्च प्राइस | पुरानी कीमत | प्राइस ड्रॉप | नया रेट |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹27,999 | ₹25,999 | ₹2,000 | ₹23,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹29,999 | ₹27,999 | ₹2,000 | ₹25,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹31,999 | ₹29,999 | ₹2,000 | ₹27,999 |
ओपो एफ29 प्रो 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। अब नए प्राइस ड्रॉप के बाद इसका रेट 23,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 8जीबी+256 का प्राइस घटकर 25,999 रुपये आ गया है। सबसे बड़ा 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वेरिएंट अब सिर्फ 27,999 रुपये का हो गया है। रोचक बात यह है कि इस रेट पर पहले 8जीबी+128जीबी वेरिएंट मिलता था लेकिन अब ग्राहक समान प्राइस पर 12GB RAM + 256GB Storage खरीद सकते हैं।
OPPO F29 Pro खरीदना चाहिए या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है तो बता दें कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 6,33,480 आया है। परफॉर्मेंस के मामले में इसके बेहद शानदार नहीं कहा जा सकता है।

अब जब एफ29 प्रो का रेट 25 हजार रुपये से भी कम हो गया है तो, इस रेंज में लेटेस्ट realme P4 Pro के साथ ही OnePlus Nord CE5 और Infinix GT 30 Pro जैसे स्मार्टफोन इस ओपो मोबाइल से बेहतर प्रोसेसिंग पावर देने की क्षमता रखते हैं। रियलमी पी4 प्रो में Snapdragon 7 Gen 4, नोर्ड सीई5 में Dimensity 8350 Apex और इनफिनिक्स में Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट मिलता है।
ओपो एफ29 प्रो 5जी स्मार्टफोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी Quad-Curved जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन का स्क्रीन स्टाइल अटरेक्टिव है लेकिन यहां ब्राइटनेस लेवल से समझौता करना पड़ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OV50D40 OIS सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 16MP Sony IMX480 लेंस दिया गया है। मोबाइल का कैमरा औसत है लेकिन अलग-अलग फिल्टर्स और मोड्स के साथ ही इसके बेहतर फोन फोटोग्राफी की जा सकती है।

ओपो एफ29 प्रो 5जी फोन 6,000mAh सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCmark Battery बेंचमार्क रिजल्ट 11 घंटे, 44 मिनट का रहा। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसने मोबाइल को 20% से 100% चार्ज करने में 61 मिनट लिए जो हमें थोड़ा ज्यादा लगे। आजकल 15 हजार के बजट में भी 6,000एमएएच बैटरी मिल जाती है।
कुल मिलाकर ओपो एफ29 प्रो इस प्राइस रेंज में बेस्ट तो नहीं है लेकिन इसे बुरा भी नहीं कहा जाएगा। ओपो फैंस इसे चुन सकते हैं। वहीं अगर आप 27 हजार तक खर्च कर सकते हैं कि इसी कंपनी का नया स्मार्टफोन OPPO K13 Turbo, एफ29 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। इसमें Dimensity 8450 प्रोसेसर की ताकत के साथ बड़ी 7,000mAh बैटरी भी मिल जाएगी। वहीं 25 हजार से कम के बेस्ट ऑप्शन्स हमने ऊपर बता ही दिए हैं।













