
वीवो ने आज इंडिया में अपना पहला 200MP Main Camera वाला फोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल ब्रांड की ‘वी’ सीरीज में जोड़ा गया है जो Vivo V60e 5G नाम से बिकेगा। यह एक मिडबजट स्मार्टफोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल बैक कैमरा, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, Quad Curved स्क्रीन और 6,500mAh Battery के साथ 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। भारत में बिकने वाला यह पहला फोन है जो डाइमेंसिटी 7630 टर्बो प्रोेसेसर पर काम करता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो वी60ई के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V60e 5G ब्रांड का पहला मोबाइल फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर है जो OIS, 85MM Telephoto Portrait और 30x SuperZoom की क्षमता से लैस है। इस वीवो फोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिससे AI Festival Portrait फोटो क्लिक की जा सकेगी। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल Wide-Angle लेंस भी दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी60ई 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 92° वाइड-एंगल की क्षमता वाला है जिसे कंपनी ने Eye AF Selfie कैमरा का नाम दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी वाला है जिसमें AI face fix जैसे फीचर्स शामिल हैं जो फोटो गलत क्लिक होने पर भी सभी की आंखों और स्माइल को बिगड़ने से रोकते हैं।
वीवो वी60ई इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर वाला फोन है। यह मोबाइल चिपसेट पिछले महीने ही अनाउंस हुआ है जो 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है और 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन प्रोसेसर का AnTuTu score 8,82,692 आ चुका है। वीवो वी60ई एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 पर काम करता है।

यह नया वीवो 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V60e 5G फोन को तगड़ी 6,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 17 मिनट का आया है। बताते चलें कि पहले वाला वी50ई स्मार्टफोन 5,600mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी नए फोन में वीवो फैंस को बेहतर अपग्रेड मिली है। वहीं Vivo V60e की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में सिर्फ 40 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था।

वीवो वी60ई 5जी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में लाया गया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन बनाता है। वीवो ने अपने नए फोन को 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है जो लंबे समय तक स्मूथ फोन एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। यह मोबाइल एडवांस AI फीचर्स के साथ ही Google Gemini भी सपोर्ट करता है।
Vivo V60e 5G प्राइस:
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹31,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹33,999
वीवो वी60ई की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256जीबी का रेट 31,999 रुपये है। इसका 12जीबी रैम वाला 5जी फोन मॉडल 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी मेमोरी दी गई है। वीवो वी60ई की सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी जिसे Elite Purple और Noble Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

30 हजार तक के बेस्ट 5जी फोन की बात करें तो वीवो वी60ई के अलावा इस प्राइस रेंज में OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और realme P3 Ultra ऐसे विकल्प हैं जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। ओपो के13 टर्बो Dimensity 8450 और मोटोरोला ऐज 60 प्रो व रियलमी पी3 अल्ट्रा Dimensity 8350 वर्ज़न पर काम करते हैं। ओपो मोबाइल में 7000एमएएच बैटरी व अन्यों में 6000एमएएच बैटरी दी गई है। तीनों स्मार्टफोन 120Hz AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं।













