अल्ट्रा-स्लिम फोन Moto X70 Air की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर

Join Us icon

Lenovo ने आखिरकार अपने नए और अल्ट्रा स्लिम फोन Moto X70 Air की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने फोन को अपनी Lenovo China वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जहां इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि हुई है। यह डिवाइस आने वाले 31 अक्टूबर 2025 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे आपको साइट पर सामने आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

Moto X70 Air में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इस पर ग्राहकों को 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस की सुविधा मिलेगी। यह डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट और लो स्मीयर डुअल सर्टिफिकेशन तथा Pantone Professional Color Certification के साथ आएगा। जो इसे प्रोफेशनल-ग्रेड कलर एक्यूरेसी और आई प्रोटेक्शन प्रदान कर सकता है। खास बात यह है कि फोन का डिजाइन अल्ट्रा-स्लिम रखा गया है इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm और वजन मात्र 159 ग्राम है। यानी यूजर्स को शानदार फील मिल सकता है।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि आगामी Lenovo Moto X70 Air स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक होगी। यह डिवाइस Android 16 OS पर रन करेगा। इसे दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB RAM+256GB और 12GB RAM+ 512GB मेमोरी शामिल होगी।

Moto X70 Air में फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।

फोन में 3D VC वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, डुअल स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल Nano SIM स्लॉट, WiFi, Bluetooth, डुअल इंजन NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा Lenovo Moto X70 Air IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के आएगा। इसमें Wet Touch 2.0 तकनीक भी होगी। जिससे यह गीली सतह पर भी स्मूद टच रेस्पॉन्स दे सकता है।

Moto X70 Air को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके डिजाइन और फीचर्स से साफ है कि यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 के रूप में ग्लोबली आ सकता है। इसकी एंट्री 5 नवंबर 2025 को ग्लोबल मार्केट में होने वाली है।

Moto X70 Air अपने पतले डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। यह Realme GT 7, iQOO Neo 10 और Redmi Note 14 Pro Plus जैसे मॉडल्स के साथ मुकाबला कर सकता है। हालांकि अपने पतले लुक की वजह से X70 Air आगे रह सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो हल्के, पतले और आकर्षक डिजाइन के साथ प्रीमियम डिस्प्ले और परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 31 अक्टूबर को इसके लॉन्च पर फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here