
iQOO ने जल्द ही अपनी नंबर वाली नियो सीरीज लेकर आ सकता है इसका iQOO Neo 11 स्मार्टफोन लगातार चर्चा में बना हुआ है। लॉन्च से पहले इसकी पहली झलक और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। उम्मीद है यह आगामी फ्लैगशिप iQOO 15 के साथ चीन में 20 अक्टूबर को आ सकता है। यह डिवाइस तगड़े फीचर्स और शानदार डिजाइन वाला हो सकता है। जो गेमिंग लवर्स और हर तरह के उपयोग वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे लुक और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि नया मॉडल iQOO Neo 11 “Facing the Wind” कलर में एडिशन दर्शाया गया है। यह फोन अपने फ्लोटिंग मिरर डिजाइन के साथ आकर्षक लग रहा है। इसमें जब रोशनी पड़ती है तो इसकी सतह पर रंग बदलते हुए जीवंत लुक देते हैं। ब्रांड ने बताया है कि इस फोन में सैटिन AG ग्लास बैक दिया गया है जो बेहद स्मूद और सिल्की फिनिश प्रदान कर सकता है। इसके साथ मेटल मिडल फ्रेम और IP68/69 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। जिससे फोन को प्रीमियम और मजबूती रहेगा।
अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी iQOO Neo 11 में BOE Q10+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें AR एंटी-रिफ्लेक्शन और एंटी-ग्लेयर प्रोटेक्शन फिल्म भी हो सकती है। जिससे स्क्रीन विजिबिलिटी बेहतर रह सकती है। फोन को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Neo 11 में कंपनी OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस दे सकती है। वहीं, सेल्फी कैमरा की डिटेल्स अभी नहीं मिली हैं।
बैटरी के मामले में iQOO Neo 11 डिवाइस में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो अपकमिंग आईक्यू डिवाइस OriginOS 6 आधारित Android 16 पर काम कर सकता है।
iQOO 15 को नवंबर में भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी कंफर्म हुई है। वहीं, iQOO Neo 11 की भारत में एंट्री को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि यह फोन भारत में 2026 की पहली तिमाही तक आ सकता है।
iQOO Neo 11 उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस बजट में चाहते हैं। इसका Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले इसे गेमर्स के लिए शानदार विकल्प बना सकता है। वहीं, लॉन्च के बाद यह फोन आगामी Realme GT 8, Redmi K90 और OnePlus Ace 6 जैसे फोंस से टक्कर ले सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम लगातार आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।