OPPO Find X9 और Find X9 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म, 28 अक्टूबर को होगी ग्लोबली एंट्री

Join Us icon

OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro पेश हो गए हैं। इसी सप्ताह ये दोनों मोबाइल चीनी मार्केट में उतारे गए हैं। वहीं अब कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि यह फ्लैगशिप ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए भी तैयार है। 28 अक्टूबर को ये नए ओपो मोबाइल्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे और फिर अगले महीने यानी नवंबर में इन्हें इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज 28 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी स्पेन के बार्सिलोना शहर में बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ओपो फाइंड एक्स9 और एक्स9 प्रो चीन के बाहर लाए जाएंगे। लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 4 बजे शुरू होगा। यह टाइम इंडिया में रात के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। ओपो ग्लोबल वेबसाइट पर आप यह लॉन्च ईवेंट लाइव देख सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसी दिन OPPO Find X9 और Find X9 Pro इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

OPPO Find X9 Pro 5G फोन की बात करें तो इसमें 6.78-इंच 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600nits पीक ब्राइटनेस, 3D Ultrasonic फिंगर​प्रिंट सेंसर और Gorilla Glass Victus 2 से लैस है। यह मोबाइल Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ ओपो Trinity Engine भी लगाया गया है।

फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओप्पो मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS4.1 Storage तकनीक पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9 प्रो 7,500mAh Silicon-Carbon Battery सपोर्ट करता है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC वायर्ड, 50W AIRVOOC वायरलेस और 10W Reverse चार्जिंग दी गई है।

Find X9 Pro 200MP Telephoto Periscope कैमरा वाला फोन है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT828 OIS सेंसर, 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस और एक True Color सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB 3.2 Gen 1 जैसे विकल्प दिए गए हैं।

Oppo Find X9 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच 1.5K TIANMA OLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है। 80W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ इसमें 7025mAh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC और IR दिया गया है वहीं साथ ही इसे IP68/IP69 रेटिंग भी प्राप्त है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Find X9 में 50MP Sony LYT808 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। कैमरा सिस्टम में Hasselblad XPAN मोड और 4K Ultra HD लाइव फोटो सपोर्ट दिया गया है। वहीं, शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फोन में 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा मिलता है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here