
Vivo X300 और Vivo X300 Pro कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुए थे। चाइना के बाद अब से मोबाइल फोन इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री लेने के लिए तैयार है। यह फ्लैगशिप वीवो एक्स300 सीरीज 30 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च हो रही है और उसके बाद बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी कदम रखेगी। सीरीज के दोनों मोबाइल फोन BIS पर सर्टिफाइड हो गए हैं और इसी के साथ Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है।
बीआईएस यानी भारतीय मानक ब्यूरो सुनिश्चित करता है कि देश में उपलब्ध होने वाला कोई भी मोबाइल डिवाइस भारतीय कानूनों और टेलीकॉम स्टैंडर्ड का अनुपालन करता है या नहीं। BIS प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सेफ्टी चेक करता है और इसके द्वारा की गई पुष्टि के बाद ही कोई कंपनी इंडिया में अपने फोन को बना सकती है या बेच सकती है। कुल मिलाकर यदि बीआईएस अप्रूवल न दे, तो कोई भी प्रोडक्ट कानूनी तौर पर भारत में नहीं आ पाएगा।

ऐसे में Vivo X300 और Vivo X300 Pro का बीआईएस पर सर्टिफाइड होना इस बात की पुष्टि करता है कि ये दोनों मोबाइल फोन अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं। बता दें कि कंपनी 30 अक्टूबर को वीवो एक्स300 सीरीज ग्लोबल लॉन्च ईवेंट आयोजित कर रही है। यह ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 5 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। उम्मीद है कि नवंबर महीने में या फिर दिसंबर की शुरुआत में वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो भारत में लॉन्च हो सकती है।
Vivo X300 Pro की बात करें तो चाइना के हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन 65 हजार रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर पर काम करता है और इसके टॉप वेरिएंट में 16GB LPDDR5X RAM के साथ 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें भी 90W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

वीवो एक्स300 प्रो में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और एस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 4500निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और DC-डिमिंग तकनीक के साथ आती है। डिस्प्ले को Armor Glass प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है।
vivo X300 Pro के कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 प्राइमरी सेंसर (f/1.57, OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.0) और 200MP Samsung HPB ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (f/2.67, OIS, 3.7x ऑप्टिकल जूम, ZEISS T* कोटिंग) शामिल हैं। यह V3+ और VS1 डुअल इमेजिंग चिप्स के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी दे सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा है।

Vivo X300 5G फोन मीडियाटेक के Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB LPDDR5x RAM के साथ 1TB Storage मिलती है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,040mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
इस फोन स्क्रीन पर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग के साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 के ट्रिपल रियर सेटअप में 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर लगाया गया है।
Zeiss कैमरा लेंस के साथ ही वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को डेडिकेटेड V3+ चिप से लैस कर बाजार में उतारा है जो फोटो खींचे जाने के बाद उसकी पोस्ट-प्रोसेसिंग करके बेहतर रिजल्ट प्रदान करता है। वीवो एक्स300 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो Samsung JN1 सेंसर है। फोन प्राइस तकरीबन 50 हजार रुपये से शुरू होता है।












