OnePlus 15 इंडिया में 13 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या है इस मोबाइल फोन की ताकत

Join Us icon

इंडिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 फोन आ रहा है। यह मोबाइल होगा वनप्लस 15। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि OnePlus 15 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन दो दिन पहले ही चीन में पेश किया गया था जो अब भारतीय बाजार का रूख कर रही है। एडवांस फीचर्स और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस वनप्लस 15 की इंडिया लॉन्च डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

वनप्लस कंपनी आने वाली 13 नवंबर को इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 15 भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट 13 नवंबर की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। वनप्लस फैंस को जानकर खुशी होगी कि इसी दिन यानी 13 नवंबर की रात 8 बजे से OnePlus 15 की सेल इंडिया में शुरू हो जाएगी। इस फोन को कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। वनप्लस 15 Infinite Black, Ultra Violet और Sand Dune कलर में बिकेगा।

वनप्लस 15 इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन होगा। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि वनप्लस 15 के बाद इसी चिपसेट पर realme GT 8 Pro और iQOO 15 फोन भी लॉन्च किए जाएंगे।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15 5जी फोन में 7,300mAh Battery दी गई है। यह पहली बार है जब कंपनी ने अपनी ‘नंबर’ सीरीज में इतनी बड़ी बैटरी लगाई है। इससे पहले वाले वनप्लस 13 को 6,000एमएएच बैटरी पर लाया था। OnePlus 15 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

OnePlus 15 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट डिस्प्ले है जिसे ​थर्ड जेनरेशन वाले BOE Flexible Oriental OLED पैनल पर बनाया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि गेम खेलते वक्त यह मोबाइल 165Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान कर सकता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बना है जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया। कंपनी का दावा है कि यह रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुणा अधिक टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुणा अधिक मजबूत है। मोबाइल को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग प्राप्त है जो धूल व पानी के साथ ही चाय या तेल जैसे पदार्थ गिरने पर भी फोन को सु​रक्षित रखती है।

OnePlus 15

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 5जी फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 15 Price
Rs. 72,999
Go To Store
See All Prices

1 COMMENT

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here