
स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने इस साल जून 2025 में भारत में OnePlus 13s स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह केवल भारतीय बाजार के लिए एक्सक्लूसिव मॉडल रखा गया था। वहीं, अब कंपनी इसके अगले वर्जन OnePlus 15s को लेकर आ सकती है। इसे लेकर टिप्स्टर संजू चौधरी ने अहम स्पेसिफिकेशंस और इसके लॉन्च टाइमलाइन की डिटेल्स शेयर की हैं। आइए, आगे जानते हैं फोन कब आ सकता है और इसमें कैसी खूबियां मिल सकती हैं।
लीक जानकारी के अनुसार आगामी OnePlus 15s में 6.31 इंच का 1.5K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो बेहतर कलर और स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। इस आगामी फोन में अब तक का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो इसे फ्लैगशिप परफॉरमेंस कैटेगरी में बढ़िया विकल्प बना सकता है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP का मेन रियर कैमरा और 3x टेलीफोटो लेंस मिलने की बात सामने आई है। जिसे आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं।
OnePlus 15s :
• 6.31″ 1.5K flat OLED
• Snapdragon 8 Elite Gen 5
• 50MP Main
• 3x Tele (expected)
• Ultrasonic FS
• ~7000mAh
• Metal frame, IP69, NFCLaunch around June 2026
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) November 1, 2025
OnePlus 15s फोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिससे लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से आगामी डिवाइस में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP69 रेटिंग और मेटल फ्रेम डिजाइन मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा फोन में NFC सपोर्ट भी मौजूद रह सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार अपकमिंग OnePlus 15s को जून 2026 के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत पूर्व मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। बताते चलें कि फिलहाल कंपनी की ओर से इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले सामने में डिटेल्स आ सकती हैं।
वनप्लस ब्रांड की नंबर सीरीज में OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह देश का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन बनेगा। जिसे पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है।
OnePlus 15s उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-लेवल कैमरा पसंद करते हैं और तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं।
यदि आप OnePlus के फैन हैं और भारत के लिए बने एक्सक्लूसिव मॉडल्स को लेना चाहते हैं, तो OnePlus 15s आपके लिए दमदार विकल्प साबित हो सकता है। यह लॉन्च के बाद मार्केट में संभावित तौर पर आगामी आईक्यू, वीवो और ओप्पो के नंबर सीरीज वाले मिनी मॉडल्स के साथ टक्कर ले सकता है। हम आपको लगातार इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।









