Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Moto G57 और G57 Power, जानें ग्लोबल कीमत

Join Us icon

Motorola ने बीते दिन भारत में Moto G67 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में अपने मिड-रेंज जी-सीरीज लाइनअप का भी विस्तार किया है। इसमें Moto G57 औ Moto G57 Power मोबाइल्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए हैं। ये दुनिया के पहले डिवाइस हैं जो Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आए हैं। आइए, आगे आपको स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से बताते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Moto G57 औ Moto G57 Power फोंस में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाएगा। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है। मोबाइल्स के फ्रंट में पंच-होल डिजाइन मिलता है। जिसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Moto G57 औ Moto G57 Power स्मार्टफोन Android 16 पर काम करते हैं। इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने मजबूती के लिए IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट तकनीक जोड़ी है। साथ ही मोबाइल्स MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। जिससे यह डिवाइस मजबूती के मामले में आपको निराश नहीं करेंगे।

कैमरा सेटअप में Moto G57 औ Moto G57 Power में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस लगा हुआ है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।

परफॉरमेंस के लिहाज से दोनों मॉडल्स Moto G57 औ Moto G57 Power में 4nm आधारित Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। जिसमें 2.4GHz पर चलने वाले Cortex-A78 और 1.8GHz पर चलने वाले Cortex-A55 कोर हैं। इसके साथ 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।

Moto G57 में 5200mAh बैटरी है जबकि G57 Power मॉडल में बड़ी 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगाई गई है। दोनों ही फोनों में 30W Turbo चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने फोंस में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, NFC, USB Type-C, 5G कनेक्टिविटी और Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर जैसे कई फीचर्स भी दिए हैं।

Moto G57 को PANTONE Regatta, Pink Lemonade, Corsair और Fluidity जैसे चार कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 249 यूरो (लगभग 25,300 रुपये) है। यह फिलहाल मिडल ईस्ट मार्केट में उपलब्ध है। वहीं, Moto G57 Power की कीमत 279 यूरो (लगभग 28,300 रुपये) रखी गई है। यह यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे PANTONE-Meteorite, Pink Lemonade, Corsair, और Regatta रंगो में लिया जा सकता है।

Moto G57 सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो लंबा बैटरी बैकअप, मजबूत डिजाइन और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। इनमें Moto G57 Power की बड़ी बैटरी के कारण ये और भी पसंद आ सकता है। यह मिड-रेंज सेगमेंट में Redmi Note 14 Pro 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10x जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकते हैं।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार परफॉरमेंस, नया सॉफ्टवेयर और प्रीमियम बिल्ड मिले तो Moto G57 सीरीज को चुना जा सकता है। हालांकि आपको और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए और मोटोरोला से अलग ब्रांड भी ले सकते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here