
Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च हो गया है। Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद यह सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया है, इसकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन है जिसमें Glyph Light भी लगाई है। यह नथिंग का मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
नथिंग फोन 3ए लाइट के बैक पैनल पर ग्लिफ़ लाइट दी गई है जो नीचे दाईं ओर स्थित है। यह एक नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। Nothing Phone 3a Lite Essential Key सपोर्ट करता है जो डिवाइस के साइड फ्रेम पर मौजूद है। यह वन टच टास्क करती है।

नथिंग फोन (3ए) लाइट 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
Nothing Phone (3a) Lite को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite को 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 7,000एमएएच बैटरी वाले फोन के दौर में यह यूजर्स को निराश कर सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। एक निराशा वाली बात यह भी है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट IP54 रेटिड है। इसे असरदार नहीं माना जाएगा।

नथिंग फोन 3ए लाइट इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह 8GB RAM वाला फोन है जिसके 128GB मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस 20,999 रुपये है और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस मोबाइल को Black, White और Blue कलर में लाया गया है जिसकी सेल 5 दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में यह फोन 1 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। यह छूट आइसीआइसीआइ बैंक कार्ड पर मिलेगी।
अगर आप यूनिक लुक और डिफरेंट डिजाइन वाले फोन चलाना पसंद करते हैं तो नथिंग फोन 3ए लाइट आपको पसंद आ सकता है। मोबाइल का प्रोसेसर और कैमरा ऐवरेज है। वहीं बैटरी यूजर्स को अखर सकती है। इसकी प्राइस रेंज में realme 15T और Vivo Y400 जैसे स्मार्टफोन भी कंसीडर किए जा सकते है। वहीं अगर आप 24,999 रुपये खर्च कर सकते हैं तो इस रेट पर OnePlus Nord CE5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।













