
पिछले महीने ही सैमसंग ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स की सेल शुरू हुए अभी महीना भी नहीं हुआ है कि सैमसंग इंडिया की ओर से इन स्मार्टफोन्स के पहले वाले वर्ज़न यानि गैलेक्सी एस8 और एस8+ की कीमतों में कटौती कर दी गई है। सैमसंगी द्वारा प्राइस कट के बाद अब गैलेक्सी एस8 और ए8+ के वेरिएंट्स को सीधे 10,910 रुपये की कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सैमसंग इंडिया द्वारा गैलेक्सी एस9 के साथ साथ गैलेक्सी एस9+ के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 57,900 रुपये थी। कंपनी की ओर से अब इसकी कीमत में सीधे 8,910 रुपये की कटौती कर दी गई है और अब गैलेक्सी एस9 को 49,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कंपनी द्वारी 10,910 रुपये की कटौती की गई है। गैलेक्सी एस9+ के इस वेरिएंट की कीमत अब तक जहां 64,900 रुपये थी वहीं इस बड़े प्राइस कट के बाद फोन को 53,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वनप्लस 6 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट
वहीं गैलेक्सी एस9+ के 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह फोन बाजार में 70,900 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन सैमसंग इंडिया की ओर से अब इस फोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके बाद इस वेरिएंट को 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ को आॅनलाईन साइट्स के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। वहीं पेटीएम पर आॅफर के तहत इस फोन की खरीद पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।





















