
ऑनर ने अप्रैल महीने में ‘प्ले 60’ सीरीज को पेश करते हुए Honor Play 60 और Honor Play 60m लॉन्च किए गए थे। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Honor Play 60A भी लेकर आ गई है। ऑनर प्ले 60ए चाइना में लॉन्च हो गया है जो 6GB RAM, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5300mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है।
ऑनर प्ले 60ए 1600 x 720 रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह TFT LCD स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 16.7एम कलर्स सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले पर आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है जो लंबे मोबाइल इस्तेमाल के दौरान आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। इस ऑनर फोन की थिकनेस केवल 7.89mm है और इसका वजन सिर्फ 186 ग्राम है। इसे Lake Blue, Azure Sky, और Inky Black Rock कलर में बेचा जाएगा।
Honor Play 60A 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में यह स्मार्टफोन 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते 5जी फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लेस 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Honor Play 60A को 5,300एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Honor Play 60A 5G फोन में 3.5mm हेडफोन जैक लगाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और OTG सपोर्ट भी मौजूद है। अगर कीमत की बात करें तो ऑनर प्ले 60ए 5जी फोन चाइना में 1599 युआन में लॉन्च हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 20 हजार रुपये के करीब है। यूं तो अभी Honor Play 60A इंडिया लॉन्च के आसार नहीं हैं लेकिन, अगर इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ इसे लाया जाता है तो भारत में रेट 10 हजार रुपये के करीब ही रखा जाएगा।
अगर आप भी 10 हजार रुपये का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो Tecno Spark Go, Lava Blaze Dragon और iQOO Z10 Lite को चुना जा सकता है। वहीं अगर 10 से 12 हजार रुपये तक के बजट में कोई नया और सस्ता 5जी फोन लेना चाह रहे हैं तो Infinix Hot 50, POCO M7 और OPPO K13x आपके काम आ सकते हैं।











