10000mAh बैटरी वाला फोन इंडिया में लॉन्च, जानें realme P4 Power प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

रियलमी ने आज अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए realme P4 Power इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाला देश का सबसे बड़ी बैटरी स्मार्टफोन बनकर आया है जिसमें पावरफुल 10001mAh Battery लगाई गई है। फुल चार्ज के बाद 20 घंटे से भी ज्यादा देर तक चलने वाले नए मोबाइल फोन रियलमी पी4 पावर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी पी4 पावर की सबसे बड़ी यूएसपी इस स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी ही है। पावर बैकअप के लिए इसे 10,001एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21 घंटे, 8 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है जो वाकई में हैरान करने वाला है। वहीं ब्रांड की मानें तो यह रियलमी का फोन स्टैंड बॉय मोड पर 30 दिन यानी 1 महीने तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है।

रियलमी पी4 पावर 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है जिसे TÜV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसने मोबाइल को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 80 मिनट का समय लिया। यह स्मार्टफोन 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी ये वाला फोन पावरबैंक का काम भी करेगा।

realme P4 Power 5G फोन को कंपनी द्वारा Bypass Charging तकनीक से लैस किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के चलते हैवी प्रोसेसिंग के दौरान मोबाइल चार्जिंग ऑन करने पर करंट फोन बैटरी की जगह डायरेक्ट मोबाइल चिपसेट में जाएगा। इस तरह से बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ेगा और डिवाइस हीट नहीं होगा।

नया रियलमी फोन पी4 पावर एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,47,842 आया है। प्रोसेसिंग को स्मूथ रखने के लिए इसमें Hyper Vision+ AI Chip भी लगाई गई है।

realme P4 Power 5G फोन को ⁠6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि रियलमी पी4 पावर को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला मेन IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कीमत की बात करें तो रियलमी पी4 पावर कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 25,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 27,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये है। फोन की सेल 5 फरवरी से शुरू होगी और कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी। इसे TransSilver, TransBlue और TransBlue में खरीदा जा सकेगा।

अगर आप भी कोई ऐसा फोन चाहते हैं तो एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन आराम से निकाल दे तो, रियलमी पी4 पावर को चुना जा सकता है। इसके अलावा अन्य बड़ी बैटरी स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here