सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस के डिजाइन को देखकर आप रह जाएंगे दंग, लुक आया सामने

Join Us icon

मोबाईल बाजार की दिग्गज कपंनी सैमसंग टेक जगत को कोई न कोई ऐसी नई व अनूठी तकनीक देती है, जिसे अन्य कंपनियों द्वारा भी फॉलो किया जाता है। सैमसंग ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 व एस9+ प्लस लॉन्च किया था, जो भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बाद अब इसी सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी एस10 की जानकारी भी सामनें आ गई है। सैमसंग की ओर से एक नए फोन के डिजाईन पर पेटेंट फाईन किया गया है जो कंपनी का नेक्स्ट हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 होगा।

कोरियन वेबसाइट दी बैल ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस को लेकर जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से दोनों फोन मॉडल्स का डिजाईन चुन लिया गया है। गौरतलब है कि अगले साल सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज़ की दसवीं सालगिरह है और इस मौके पर सैमसंग गैलेक्सी 10 या यू कहें की गैलेक्सी एक्स को बेहद ही खास बनाना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट के अुनसार सैमसंग ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन के लिए डिजाईन को फाईनल कर लिया है।

samsung galaxy s10

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस10 जहां 5.8-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा वहीं गैलेक्सी एस0+ में 6.3-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक दोनों ही फोन मॉडल ऐज़-टू-ऐज़ फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किए जाएंगे जिनमें नॉच नहीं दी जाएगी। इस डिसप्ले के नीचे ही अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात कही गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10+ को लेकर कहा गया है कि ये फोन मॉडल 3डी फेशिअल आइडेंटिफिकेशन फीचर से लैस होंगे तथा फोन का कैमरा 3डी सेंसिंग तकनीक पर काम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसिंग टेक्नोलॉजी जहां क्वालकॉम और सिनेप्टिक्स कंपनी द्वारा बनाई जा रही है वहीं फोन के 3डी कैमरा का काम इज़राईल की कंपनी मेंटिस विज़न कर रही है।

Samsung Galaxy S10-2

बहरहाल सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10+ स्मार्टफोन को लेकर अभी अनेंको खबरें आनी बाकी है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन के बेहद ही खास और एडवांस तकनीक के साथ ही बाजार में उतारेगी, जो ने सिर्फ एप्पल आईफोन 10 के फीचर्स को मात देंगे बल्कि स्मार्टफोन्स की दुनिया को भी नया आयाम देंगे।