
टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले साल इंडिया में अपना मिडबजट स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जो अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के चलते काफी फेमस हुआ था। अब चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी को इस फोन कीमत में इजाफा करना पड़ा है। नथिंग फोन 3ए लाइट 3 हजार रुपये महंगा हो गया है। यह प्राइस हाइक फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगा। हालांकि अच्छी बात यह कि यदि आप आज इस फोन की खरीदारी करते हैं तो पुराने प्राइस पर ले सकते हैं। परंतु यदि आपने देर की तो 3,000 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।
जी हां! कंपनी का कहना है कि नया प्राइस नए स्टॉक पर लागू होगा जबकि पुराना स्टॉक पुराने प्राइस के साथ बिकेगा। ऐसे में जब हमने न्यूज लिखते वक्त फ्लिपकार्ट पर जांचा तो शुरूआती कीमत 21,999 रुपये ही आ रही थी। नथिंग फोन (3ए) लाइट 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया था। इन दोनों मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है, लेकिन कंपनी ने फोन का रेट 3,000 रुपये बढ़ा दिया है।
नए प्राइस की बात करें तो इस प्राइस हाइक के बाद फोन के 128जीबी वेरिएंट को खरीदने के लिए 24,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और 256जीबी मेमोरी वाला फोन पाने के लिए 26,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Nothing Phone (3a) Lite पर प्राइस हाइक कंपनी ने अभी सिर्फ नए स्टॉक पर ही किया है। यानी अगर किसी शॉप या शॉपिंग साइट पर इस मोबाइल का पुराना स्टॉक पड़ा है तो वह अभी पहने वाले रेट पर ही बिकेगा। नए स्टॉक में फोन MRP बढ़कर आएगा और नए एमआरपी के हिसाब से ही कस्टमर्स को फोन महंगे प्राइस पर मिलेगा। लेकिन अगर आप पुराने एमआरपी वाला मोबाइल ही परचेज कर रहे हैं तो उसे अभी भी कम रेट पर पाया जा सकता है।
पाठकों की सहूलियत के लिए बता दें कि 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का पुराना एमआरपी ₹22,999 था और नए स्टॉक में एमआरपी ₹29,999 प्रिंट होकर आएगा। इसी तरह पुराने स्टॉक में 8GB RAM + 256GB Storage MRP ₹24,999 था और नए स्टॉक में यह बढ़कर ₹33,999 हो गया है। बताते चलें कि खबर लिखते वक्तफ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (3a) Lite पहले वाले प्राइस पर ही सेल के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह बढ़ जाएगा।

नथिंग फोन (3ए) लाइट का डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसके बैक पैनल पर ग्लिफ़ लाइट दी गई है जो नीचे दाईं ओर प्लेस्ड है। यह एक तरह की नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। फोन के साइड पैनल पर Essential Key भी लगाई है जो सिर्फ दबाने पर ही कई तरह के टास्क ओपन कर सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नथिंग फोन (3ए) लाइट एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 9,07,685 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन में 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यूजर्स को यह कुछ छोटी लग सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 6 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है जो फुल चार्ज करने में घंटेभर का टाइम ले लेती है।










