
OnePlus अपने अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसके बारे में पहले भी जानकारी शेयर की गई थी। वहीं, अब कंपनी के चाइना प्रेसिडेंट Louis Lijie ने इस डिवाइस से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन की झलक दिखाई है। इसके साथ ही अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट और कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra का “Ace Awakening” कलर ऑप्शन काफी यूनिक नजर आता है। इसमें 3D एंग्रेविंग प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लाइट को सीधे फोन के बैक पैनल में देखा जा सकता है। डार्क मैट फिनिश के साथ बैक पर सर्किट-इंस्पायर्ड पैटर्न दिया गया है, जो वर्टिकली “ACE” टेक्स्ट दर्शाता है। इसमें पर्पल ग्लो देखने को मिलता है। वहीं, बीच में प्लेस्ड OnePlus लोगो इस डिजाइन में आसानी से ब्लेंड होता दिखा है। कैमरा मॉड्यूल को राउंडेड रेक्टेंगुलर शेप में रखा गया है, जिससे फोन का लुक बढ़िया लग रहा है।

यह भी बताया गया है कि आगामी OnePlus Ace 6 Ultra फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, असली चुनौती हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच परफेक्ट तालमेल बनाकर फुल-फ्रेम स्टेबल गेमिंग एक्सपीरियंस देना है। कहा गया है कि 165Hz पर स्टेबल परफॉरमेंस पाने के लिए चिपसेट, डिस्प्ले, थर्मल मैनेजमेंट, टच रिस्पॉन्स और गेम ऑप्टिमाइजेशन के बीच गहरा इंटीग्रेशन होना जरूरी है। इसी वजह से यह डिवाइस हाई-एंड शूटिंग गेम्स में बिना थ्रॉटलिंग के स्मूद फ्रेम रेट बनाए रखने में सक्षम हो सकता है।
ब्रांड हेड Louis Lijie के अनुसार, पिछले दिनों में यूजर्स का नजरिया काफी बदला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ पीक परफॉरमेंस देना नहीं, बल्कि फुल चार्ज से लेकर फोन बंद होने तक लगातार स्टेबल गेमिंग एक्सपीरियंस देने का है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जो 165Hz डिस्प्ले (BOE के साथ को-डेवलप) के साथ आ सकता है। यह डिवाइस खास तौर पर शूटिंग गेम्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिससे यह परफॉरमेंस फ्लैगशिप बन सकता है। इसके साथ 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बना सकती है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB जैसे कई वेरिएंट्स में आ सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, रियर साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसकी टक्कर Redmi K90 Max से हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में समान चिपसेट, बैटरी और रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)









