
वनप्लस फैंस के लिए बड़ी घोषणा हुई है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह दो नए नोर्ड फोन OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite भारत में लेकर आ रही है। इनसे पहले 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ था और अब ठीक एक महीने बाद 7 मई को वनप्लस नोर्ड सीई6 और सीई6 लाइट इंडिया में लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से फोन के डिजाइन और कलर्स सहित कई अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 7 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे। इस दिन कंपनी ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से दोनों नए वनप्लस फोन टेक मंच पर पेश होंगे। वनप्लस नोर्ड सीई6 और नोर्ड सीई6 लाइट का लॉन्च ईवेंट 7 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट सहित वनप्लस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। इस ईवेंट में वनप्लस नोर्ड सीई 6 प्राइस और नोर्ड सीई 6 लाइट का रेट अनाउंस होगा।

OnePlus Nord CE6 5G फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि इस मोबाइल को 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो सिंगल चार्ज में यह मोबाइल नॉर्मल यूज के साथ 2.5 दिन आराम से निकाल सकता है। बताते चलें कि इसी महीने OnePlus Nord 6 इंडिया में 9000mAh Battery पर लॉन्च हुआ था जो ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है।
वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यह मोबाइल Bypass Charging टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर, करंट को सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देगी। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ेगा और फोन हीट नहीं होगा। Nord CE6 में यूजर्स को रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

मिड बजट सेग्मेंट में लॉन्च होने वाले अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन नोर्ड सीई5 को कंपनी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 33000mm² कूलिंग एरिया दिया गया है।
OnePlus Nord CE6 शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस भी प्रदान करेगा। इस मोबाइल में डेडिकेटेड Touch Reflex chip भी लगाई गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। कंपनी का कहना है कि इस नए वनप्लस फोन में 144fps पर गेम खेले जा सकेंगे। वहीं गेमर्स को इस स्मार्टफोन में 3200Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ ही बेहतर गेमप्ले कंट्रोल के लिए 6-axis gaming gyroscope भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE6 को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एमोलेड पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड मजबूत बॉडी पर पेश होगा जिसके साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी। ग्राहक इस नए वनप्लस फोन को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर में खरीद सकेंगे।
OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन को लेकर कंपनी ने बताया है कि बाजार में इसे Vivid Mint और Hyper Black कलर में बेचा जाएगा। बहरहाल वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी और सीई 6 लाइट 5जी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स के लिए 7 मई को होने वाले मोबाइल लॉन्च का इंतजार करना होगा।









