
ऑनर ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नई ‘ऑनर 600 सीरीज’ को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ दो नए स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों 5जी फोन मलेशियन मार्केट में उतारे गए हैं स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। 200MP Camera, 7000mAh battery और हाई 8000nits ब्राइटनेस स्क्रीन सपोर्ट करने वाले ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor 600 Pro 5G फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 830 जीपीयू मौजूद है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।

Honor 600 5G फोन की बात करें तो इसमें भी क्वालकॉम प्रोसेसर लगाया गया है। यह मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 जीपीयू लगाया गया है। यह ऑनर 5जी फोन भी एंड्रॉयड 16 बेस्ड मैजिकओएस 10 पर काम करता है।
स्क्रीन के मामले में दोनों स्मार्टफोन एक समान हैं। इन्हें 2728 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लेट स्क्रीन है जिसपर 1nit-120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सहित 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। दोनों 5जी फोन कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारे हैं।

जैसा कि हमने पहले ही बताया ये 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन हैं। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Honor 600 और Honor 600 Pro में एफ/1.9 अपर्चर वाला 200MP OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। सीरीज के प्रो मॉडल में कंपनी ने अतिरिक्त 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये नए ऑनर 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। गौरतलब है कि ऑनर 600 5जी फोन में जहां 30x digital zoom मिलता है वहीं, ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन 120x digital zoom की क्षमता से लैस होकर आया है। इन मोबाइल्स में AI Image to Video 2.0 फीचर भी दिया गया है जिसके चलते फोटो को शार्ट वीडियो में तब्दील किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh battery पर लॉन्च किया गया है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। मोबाइल्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। वहीं यूजर्स को प्रो मॉडल में 50W wireless भी मिलेगी। ये दोनों स्मार्टफोन 27W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।
Honor 600 और Honor 600 Pro को ड्रॉप रजिस्टेंस मैटल फ्रेम पर बनाया गया है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। बेस मॉडल में Bluetooth 5.4 और प्रो मॉडल में Bluetooth 6 दी गई है। इन मोबाइल्स में OTG और Infrared सेंसर भी मौजूद है। बताते चलें कि इन दोनों स्मार्टफोंस की थिकनेस 7.8mm है जो इन्हें स्लीम लुक देती है।

कीमत की बात करें तो Honor 600 5G फोन 2599 रिंगिट में लॉन्च हुआ है जिसमें 12GB RAM + 512GB Storage मिलती है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 60 हजार रुपये के करीब है। वहीं Honor 600 Pro को 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB पर लाया गया है जिनकी कीमत 3099 रिंगिट (तकरीबन 73 हजार रुपये) और 3299 रिंगिट (तकरीबन 78 हजार रुपये) है। मलेशिया में ये फोन Orange, Golden White और Black कलर में बिकेंगे।








