
Honor ने चीन में अपनी Honor 600 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन Honor 600 Super Edition, Honor 600 Vitality Edition और Honor 600 Pro लॉन्च कर दिए हैं। हम इस पोस्ट में Vitality और Super Edition की बात करेंगे। जबकि आप प्रो मॉडल की जानकारी यहां क्लिक कर देख सकते हैं। यदि Vitality और Super एडिशन की बात करें तो इनमें प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 600 Super Edition को प्रीमियम मॉडल के तौर पर उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का 1.5K LTPS Flat OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 8000nits तक की पीक ब्राइटनेस, 1800nits HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग दी गई है। फोन के बेजल्स सिर्फ 0.98mm के हैं, जिससे इसका फ्रंट लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है।

परफॉरमेंस के लिए Honor 600 Super Edition में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Honor E2 Energy Efficiency Enhancement Chip भी मौजूद है। फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के मामले में Honor 600 Super Edition फोन शानदार है। इसमें 200MP का Samsung प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बड़े 1/1.4-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। कंपनी ने इसमें 30x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी दिया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Honor 600 Super Edition की सबसे बड़ी खासियत 8600mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.95mm रखी गई है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Honor 600 Super Edition फोन में 3D Ultrasonic Fingerprint Scanner, IR Blaster, NFC, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, AI Button और USB 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा फोन का वजन 201 ग्राम है।
कीमत की बात करें तो Honor 600 Super Edition के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत CNY 3,299 (करीब 46,237 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,699 (करीब 51,844 रुपये) है।
यदि Honor 600 Vitality Edition की बात करें तो इसमें भी 6.57 इंच का 1.5K LTPS Flat OLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 8000nits पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। इसमें भी Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और MagicOS 10 दिया गया है।
कैमरा सेगमेंट में यहां कुछ कमी देखने को मिलती है। Honor 600 Vitality Edition में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vitality Edition मॉडल Super Edition की तुलना में थोड़ा पतला और हल्का है। इसकी मोटाई 7.8mm और वजन 190 ग्राम रखा गया है। इसमें भी IP69K/IP69/IP68/IP66 रेटिंग, 3D Ultrasonic Fingerprint Scanner, NFC, IR Blaster और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honor 600 Vitality Edition के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,699 (करीब 37,827 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,399 (करीब 47,638 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Good Luck Orange, Vitality White और Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
यदि आप चीन में हैं और प्रो मॉडल से कम कीमत में विकल्प देख रहे हैं तो ऊपर बताए गए दोनों विकल्प चुन सकते हैं। इनकी बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और कैमरा फीचर्सा आपको निराश नहीं करेंगे। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजित करते रहें।












