8600mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ नया स्मार्टफोन Honor 600 Pro चाइना में लॉन्च

Join Us icon

ऑनर ने अप्रैल महीने में अपनी नंबर सीरीज के तहत Honor 600 Pro 5G मलेशिया में पेश किया था। अब इस सीरीज को ब्रांड की होम मार्केट चाइना में लाया गया है। कंपनी ने चीन में लॉन्च हुए ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन को ग्लोबल मॉडल से काफी अलग बनाया है। इस ऑनर 5जी फोन का डिजाइन पूरी तरह से नया और अलग है। वहीं स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ग्लोबल वर्जन से अलग रखे गए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो ग्लोबल मार्केट में ऑनर 600 प्रो को रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल पर लाया गया था जो कुछ iPhone 17 Pro जैसी लुक दे रहा था। वहीं चीन में लॉन्च हुआ ऑनर 600 प्रो 5जी फोन iPhone Air जैसे डिजाइन पर लाया गया है। इसमें पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है जिसमें सभी सेंसर हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड हैं।

Honor 600 Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले की बात करें तो Honor 600 Pro को चाइना में 2728 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लेट स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 8000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। दोनों 5जी फोन कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारे हैं।

ऑनर 600 प्रो 5जी फोन को चीन में MediaTek Dimensity 8550 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल सीपीयू 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए 5जी फोन में Mali-G720 MC8 जीपीयू मौजूद है। गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 4 चिपसेट पर लाया गया था।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 200MP OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope telephoto और एफ/2.2 अपर्चर वाले जिसके साथ 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ऑनर 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए ऑनर 600 प्रो 5जी फोन को बड़ी 8000mAh Battery से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मॉडल को 7000एमएएच बैटरी पर लाया गया था। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसके साथ 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। यह नया 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Honor 600 Pro को एंड्रॉयड 16 पर आया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। स्मार्टफोन को IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 6 सहित OTG और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Honor 600 Pro प्राइस

ऑनर 600 प्रो को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 3899 युआन यानी 54,650 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के 12GB+512GB वेरिएंट को 4299 युआन यानी 60,200 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं टॉप 16GB RAM + 512GB Storage वाला टॉप वेरिएंट 4699 युआन यानी तकरीबन 65,799 रुपये में लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here