
वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन vivo T5 Pro पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल तगड़ी 9020mAh Battery के साथ आया था जिसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 32MP Selfie कैमरा जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स भी दी गई है। इसी वीवो 5जी फोन को कंपनी 3000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेच रही है और कोई भी मोबाइल ग्राहक वीवो टी5 प्रो को सस्ते रेट पर खरीद सकता है।
vivo T5 Pro प्राइस और ऑफर
वीवो टी5 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये में लाया गया था और मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 33,999 रुपये है। कंपनी 128जीबी मेमोरी वेरिएंट पर 2,000 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वाले फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
| vivo T5 Pro | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹29,999 | ₹2,000 | ₹27,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹33,999 | ₹3,000 | ₹30,999 |
फोन डील में vivo T5 Pro 5G फोन के 128जीबी मेमोरी वाले फोन को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह डिस्काउंट कंपनी बैंक ऑफर के तहत लेकर आई है जिसके देश के तकरीबन सभी बड़े बैंक शामिल किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों से पेमेंट करने पर यह छूट प्राप्त होगी। वीवो इंडिया वेबसाइट और फ्लिपकार्ट दोनों पर कस्टमर वीवो 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ परचेज कर सकते हैं।
बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन
vivo T5 Pro की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 9020एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में टी5 प्रो का PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 39 मिनट आ चुका है। वहीं कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद इस 5जी फोन पर लगातार 37 घंटे तक YouTube video स्ट्रीमिंग की जा सकती है। वीवो टी5 प्रो को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।

स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W FlashCharge तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी ने फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 55 मिनट का समय लिया। vivo T5 Pro 5G फोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में bypass charging तकनीक भी दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।
vivo T5 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसिंग के लिए वीवो टी5 प्रो में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 11,67,242 रहा है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।
यह वीवो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वीवो ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे विकल्प मौजूद है।









