
रेडमी ने पिछले महीने ही घोषणा कर दी थी कि वह भारत में नया मोबाइल रेडमी टर्बो 5 लेकर आ रही है। वहीं आज इस अपकमिंग 5जी फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस रेडमी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव की गई है जहां खुलासा हुआ है कि Redmi Turbo 5 16 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। यह रेडमी का पावरफुल गेमिंग फोन बनकर आएगा जिसमें हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेगी।
Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च डेट
रेडमी टर्बो 5 भारत में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेजन के जरिये फोन लॉन्च डेट सामने आई है। Redmi Turbo 5 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित फोन सेल डेट व मोबाइल पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी इसी दिन दी जाएगी। बताते चलें कि लॉन्च से पहले 13 जून को कंपनी लखनऊ में शाओमी इनर सर्किल ईवेंट का आयोजन कर रही है जहां शाओमी फैन क्लब के मेंबर्स को रेडमी टर्बो 5 का हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस दिया जाएगा।

Redmi Turbo 5 की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन इंडिया में कैसी स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा, यह जानकारी 16 जून को ही सामने आएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मोबाइल चाइना में लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन मॉडल की ही कॉपी हो सकता है। बताते चलें कि Redmi Turbo 5 चीन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर पेश किया गया था और यही ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इंडियन मॉडल में भी दिया जा सकता है।
डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में 3D ice-cooling सिस्टम और ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 जीपीयू शामिल किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में Redmi Turbo 5 को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जिसके साथ HyperOS 3 की लेयर देखने को मिल सकती है। भारतीय ग्राहकों को यह फोन LPDDR5X Ultra RAM के साथ मिल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी टर्बो 5 5जी फोन 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन स्क्रीन Wet Hand Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन में डुअल रियर कैमरा लगा है। चाइना में इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए रेडमी टर्बो 5जी फोन को 7560mAh battery से लैस कर चाइना में लॉन्च किया गया था। यही बैटरी कैपेसिटी इंडियन मॉडल में भी मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस Redmi 5G फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है जिसके जरिये दूसरे स्मार्टफोंस को भी चार्ज किया जा सकता है।









