Motorola Edge 70 Pro वर्सेस Edge 70 Pro Plus, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का फोन कंपैरिजन

Join Us icon

मोटोरोला का नया फोन Motorola Edge 70 Pro+ आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। पहली झलक में यह मोबाइल अप्रैल में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro जैसा नज़र आता है। ऐसे में लोगों के मन में जिज्ञासा उठ रही है कि आखिर इन दोनों स्मार्टफोंस के बीच में डिफरेंस क्या है। इसी सवाल का जवाब देते हुए आगे हमने मोटोरोला ऐज 70 प्रो और ऐज 70 प्रो प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को मिलाकर छोटा सा फोन कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप दोनों 5जी फोन का अंतर समझा पाएंगे।

कीमत का कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट्सMotorola Edge 70 ProMotorola Edge 70 Pro+
8GB RAM + 256GB Storage₹39,999
12GB RAM + 256GB Storage₹42,999₹47,999

मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है और दोनों में 256GB Storage मिलती है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM दी गई है जिसका सेलिंग प्राइस इन दिनों 39,999 रुपये है। यह वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं इस 12GB RAM वाले 5G फोन को 42,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इसका लॉन्च प्राइस 41,999 रुपये था।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। इसका 8जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च नहीं हुआ है और सिर्फ 12जीबी रैम वाला मॉडल ही आया है। इस नए 5जी फोन का प्राइस 47,999 रुपये है। Edge 70 Pro+ में भी 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इस मोबाइल की बिक्री 11 जून से शुरू होगी और शुरुआती सेल में फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी पाया जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सMotorola Edge 70 ProMotorola Edge 70 Pro+
डिस्प्ले6.8″ 144hz Extreme AMOLED6.8″ 144hz Extreme AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8500 ExtremeMediaTek Dimensity 8500 Extreme
रैम12GB LPDDR5X RAM12GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज256GB UFS 4.1 Storage256GB UFS 4.1 Storage
फ्रंट कैमरा50MP Selfie50MP Selfie
बैक कैमरा50MP + 50MP UW50MP + 50MP UW + 50MP Periscope
बैटरी6500mAh Battery6500mAh Battery
चार्जिंग90W wired + 15W wireless90W wired + 15W wireless

परफॉर्मेंस

सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 प्रो और ऐज 70 प्रो+ दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर लाए गए हैं। गौरतलब है कि Edge 70 Pro इंडिया का पहला डाइमेंसिटी 8500 एक्ट्रीम वाला फोन बनकर आया था। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

इन दोनों मोटोरोला स्माटफोन में BGMI और CODM जैसे गेम 120fps पर खेले जा सकते हैं। दोनों को ही कंपनी ने LPDDR5X RAM तकनीक के साथ पेश किया है जो मोबाइल में मल्टीटॉस्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। ये मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुए हैं जो 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आते हैं।

फोटोग्राफी

कैमरा ही वो मुख्य प्वाइंट है जो Motorola Edge 70 Pro और Motorola Edge 70 Pro+ को अलग बनाता है। ऐज 70 प्रो जहां डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च हुआ था वहीं ऐज 70 प्रो प्लस को​​ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस का थर्ड कैमरा सेंसर इन्हें इस दूसरे से अलग बनता है जो नए फोन मॉडल को प्रो से ‘प्लस’ करता है।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT710 सेंसर है ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर के साथ मिलकर काम करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.0 अपर्चर और 122° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल + मैक्रो लेंस लगाया गया है।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन की बात करें तो इसके बैक पैनल पर बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT710 OIS सेंसर दिया गया है। इसके सा​थ 3.5x Optical और 50x Super Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस लगाया गया है जो Edge 70 Pro में नहीं मिलता है।

Edge 70 Pro+ में भी 122 डिग्री​ फिल्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन एक जैसे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा का सपोर्ट करते हैं जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करता है।

डिस्प्ले

स्क्रीन के मामले में भी Motorola Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ दोनों एक जैसे हैं। इनमें 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच डिस्प्ले दी गई है। यह 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसे कंपनी ने इसे Super HD स्क्रीन का नाम दिया है। यूजर्स को इन 5जी मोबाइल्स में क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन प्राप्त होगी जिसे Extreme AMOLED पैनल पर बनाया गया है।

इन स्मार्टफोंस की स्क्रीन पर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट, HDR10+ और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। ये मोबाइल इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस हैं और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है। फोन स्क्रीन को Water Touch फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 प्रो और ऐज 70 प्रो प्लस दोनों 5जी फोन 6500mAh battery सपोर्ट करते हैं। दोनों में ही Silicon-Carbon बैटरी लगाई गई है जो कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में 51 घंटे का बैकअप दे सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में ऐज 70 प्रो 5जी फोन 14 घंटे, 1 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।

बैटरी के साथ ही दोनों स्मार्टफोंस की वायर्ड चार्जिंग तकनीक भी एक जैसी है। ये मोटोरोला के 5जी फोन 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जिंग स्पीड 20 मिनट में ही स्मार्टफोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

अगर आप वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट चाहते हैं तो इसे लिए Motorola Edge 70 Pro+ को चुनना होगा। ऐज 70 प्रो में वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गई है। ऐज 70 प्रो+ 5जी फोन 15W TurboPower wireless चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

ये दोनों स्मार्टफोन reverse charging तकनीक सपोर्ट करते हैं। मोटोरोला ऐज 70 प्रो में जहां सिर्फ 5वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं ऐज 70 प्रो प्लस में 5W Wired reverse के साथ ही 10W Wireless reverse चार्जिंग का फायदा भी मिलता है।

फोन कंपैरिजन

Motorola Edge 70 Pro वर्सेस Motorola Edge 70 Pro+ के इस मोबाइल कंपैरिजन में दोनों स्मार्टफोंस के बीच का सबसे बड़ा अंतर इनका कैमरा साबित हुआ है। पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ऐज 70 प्रो प्लस की बड़ी खूबी है। कीमत के हिसाब से दोनों तो दोनों मोबाइल्स के बीच 5,000 रुपये का अंतर है। इस 5 हजार रुपये में 3.5x Periscope Telephoto तो मिलता है ही, वहीं साथ ही वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी प्राप्त होता है।

ऐसे में यूजर्स की पर्सनल च्वाइस पर निर्भर करता है कि अगर वह फोन फोटोग्राफी का शौकिन है तो 5000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करके Edge 70 Pro Plus खरीदने में कोई बुराई नहीं हैं। बताते चलें कि इस नए 5जी फोन की बिक्री इंडिया में 11 जून से शुरू होगी और शुरुआती सेल में इसपर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा। Axis या ICICI क्रेडिट से पेमेंट करने पर यह फोन 44,999 रुपये का पड़ेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here