10000 से कम का फोन ला रही है Lava, Virat सीरीज में लॉन्च होंगे सस्ते 4G और 5G स्मार्टफोन

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही अपनी रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया था कि इंडियन मोबाइल कंपनी लावा एक नई स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब लावा इंटरनेशनल ने स्वयं इस अपकमिंग मोबाइल सीरीज का खुलासा कर दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह Lava Virat स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रही है। यह कंपनी की पहली ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मोबाइल सीरीज होगी जिससे जुड़ी कई अहम डिटेल्स ब्रांड द्वारा शेयर की गई है।

लावा की पहली ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज

कंपनी की ओर से अनाउंस किया गया है कि लावा विराट ब्रांड की पहली ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज बनकर आ रही है। इसके लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ साझेदारी की है। यानी Lava Virat सीरीज के फोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही बिकेंगे। यह बड़ी बात इसलिए भी है क्योंकि अभी तक लावा मोबाइल्स को किसी भी मोबाइल की दुकान से खरीदा जा सकता था। लेकिन लावा विराट सीरीज के मोबाइल सिर्फ फ्लिपकार्ट से ही परचेज किए जा सकेंगे।

Lava Virat सीरीज डिटेल्स

लावा इंटरनेशनल ने ऑफिशियली अनाउंस करते हुए बताया है कि Lava Virat series में कंपनी 4G मोबाइल और 5G स्मार्टफोन दोनों लेकर आएगी। इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोंस की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी और 25,000 रुपये तक जाएगी। उम्मीद कर सकते हैं कि Lava Virat 4G फोन जहां 10 हजार से कम की प्राइस रेंज में आएगा वहीं Lava Virat 5G फोन का प्राइस 25 हजार रुपये तक जाएगा।

गौरतलब है कि लावा विराट स्मार्टफोन सीरीज में एक या दो नहीं बल्कि कई मोबाइल पेश किए जाएंगे जिनके नाम और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स कंपनी द्वारा बाद में अनाउंस की जाएगी। फिलहाल कंपनी का कहना है कि इस नई स्मार्टफोन सीरीज में दो दिन तक चलने वाली बड़ी बैटरी, AI camera और बजट में बेस्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। लावा के अपकमिंग स्मार्टफोंस की डिटेल्स अभी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Lava

अपकमिंग लावा फोन

लावा कंपनी आने वाले महीने में इंडिया में तकरीबन 6 नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है। ब्रांड के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोंस में अधिकांश की कीमत 20 हजार रुपये से कम ही रखी जाएगी और कुल मॉडल्स में Vayu AI का इंटिग्रेशन भी देखने को मिलेगा। कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोंस में मिडबजट गेमिंग फोन शामिल किया जाएगा जिसमें LPDDR5 RAM का सपोर्ट दिया जाएगा। 6 नए स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी आने वाले महीनों में नए फीचर फोन भी इंडिया में लॉन्च करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here