16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होंगे ये दो नए सस्ते स्मार्टफोन Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite

Join Us icon

itel के ब्रांड ZENO ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी ज़ेनो 100 सीरीज को पेश करने वाली है। वहीं अब इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Zeno 100 Lite और Zeno 100 Pro 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होंगे। ये दोनों ही लो बजट सेग्मेंट में आने वाले सस्ते स्मार्टफोन हैं जिनकी माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव कर दी गई है।

Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite लॉन्च डेट

Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। इसी दिन इन दोनों स्मार्टफोंस की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी जाएगी। हमारा अंदाजा है कि ज़ेनो 100 लाइट जहां 8 हजार से कम का फोन हो सकता है। वहीं ज़ेनो 100 प्रो को 10 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। दोनों सस्ते मोबाइल्स की सेल अमेजन पर होगी।

Zeno 100 Pro

ज़ेनो 100 प्रो इस सीरीज का बड़ा मॉडल बनकर आ रहा है। यह मोबाइल MIL-STD-810H ​सर्टिफाइड ​ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जा रहा है जो इसे स्ट्रांग बिल्ड क्वॉलिटी प्रदान करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर्स वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ एलइडी फ्लैश मिलेगी। यह स्मार्टफोन IR Blaster से लैस है जिसके चलते मोबाइल से टीवी, एसी को भी चलाया जा सकेगा।

Zeno 100 Pro को कंपनी ऑफलाइन कम्यूनिकेशन तकनीक के साथ लेकर आ रही है। इस टेक्नोलॉजी के चलते नो नेटवर्क कंडीशन में भी 200 मीटर तक दूरी पर मौजूद मोबाइल से कनेक्शन स्थापित किया जा सकेगा। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन को ड्रॉप-रेजिस्टेंट के साथ ही हीट-रेजिस्टेंट डिजाइन पर बनाया जा रहा है जिसके चलते हैवी प्रोसेसिंग के दौरान मोबाइल गर्म होने पर यह हीट को तुरंत बाहर निकाल फेंकेगा। हालांकि प्रोसेसर कौन सा होगा, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Zeno 100 Lite

ज़ेनो 100 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो देखने में इस मोबाइल की रियर लुक काफी हद तक OnePlus 15 जैसा लग रही है। फोन का कैमरा सेटअप ​वनप्लस से इन्सपार्यड लग रहा है। इसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनके साथ एलइडी फ्लैश भी मौजूद है। वहीं कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में Zeno 100 Lite Green कलर शेड में दिखाया गया है।

ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि Zeno 100 Lite को एचडी+ रेजोल्यूशन वाली 6.61-इंच की स्क्रीन पर लाया जा रहा है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यानी इस सस्ते स्मार्टफोन में स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ज़ेनो 100 लाइट में 5000mAh बैटरी दी गई है। यह सस्ता मोबाइल मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया जाएगा जो इसे मजबूती प्रदान करेगा। यानी गलती से फोन जमीन पर गिर गया, तो भी सुरक्षित रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here