Vivo X500 Ultra कैमरे को लेकर बड़ा लीक, 200MP पेरिस्कोप सेंसर के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

Vivo अपने अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 Ultra को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम कर रहा है। हालांकि लॉन्च में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन नए लीक में फोन के टेलीफोटो कैमरे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, कंपनी ने अभी तक Vivo X500 Ultra के कैमरा स्पेसिफिकेशंस फाइनल नहीं किए हैं। बताया गया है कि Vivo अलग-अलग 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर की टेस्टिंग कर रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार, Vivo फिलहाल तीन अलग-अलग 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर पर काम कर रहा है। इनमें 1/1.12-इंच, 1/1.3-इंच और 1/1.4-इंच सेंसर शामिल हो सकते हैं। बताया गया है कि 1/1.12-इंच सेंसर सबसे बड़ा विकल्प है, जिसे लंबी दूरी की फोटोग्राफी में बेहतर इमेज क्वालिटी और ज्यादा लाइट कैप्चर करने के लिए टेस्ट किया जा रहा है। वहीं 1/1.3-इंच और 1/1.4-इंच सेंसर को परफॉरमेंस और फोन के डिजाइन के बीच सही विकल्प माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo की इंजीनियरिंग टीम अभी इन तीनों सेंसर के फायदे और कमियों के बारे में जांच कर रही है। बड़ा सेंसर कम रोशनी में बेहतर फोटो और ज्यादा डिटेल दे सकता है, लेकिन इसके लिए कैमरा मॉड्यूल भी बड़ा बनाना पड़ेगा। जिससे फोन की मोटाई और इंटरनल डिजाइन पर असर पड़ सकता है। जबकि छोटे सेंसर बेहतर डिजाइन और कॉम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल के साथ सटीक लग सकता है।

यह नई जानकारी जून में आई एक पूर्व रिपोर्ट से भी मिलती-जुलती मानी जा रही है। उस समय Digital Chat Station ने दावा किया था कि Vivo ने 10x पेरिस्कोप कैमरा वाले प्रोटोटाइप को रद्द कर दिया है। इसके बजाय कंपनी अब सिंगल 200MP पेरिस्कोप कैमरा और इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ने की प्लानिंग कर रही है। यानी Vivo अलग 10x कैमरा देने की बजाय हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर और एडवांस जूम एल्गोरिदम पर फोकस कर सकता है।

लॉन्च में लगेगा समय

Vivo X500 Ultra अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन में आगे भी बदलाव संभव हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी अलग-अलग विकल्पों की टेस्टिंग कर रही है जिससे सबसे बेहतर कैमरा कॉन्फिगरेशन चुना जा सके।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, Vivo X500 Ultra के इस साल लॉन्च होने की संभावना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2027 की पहली छमाही में चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री दे सकती है। यदि आप आने वाले साल में नया कैमरा फ्लैगशिप लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here